दिल्ली के पास गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अनैतिक संबंध होने के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है. मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। पता चला है कि घटना के बाद मकान मालिक खुद थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया।
घटना गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके की है. मंगलवार सुबह थाने पहुंचे एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच लोगों की हत्या कर दी है. यह जानकर पुलिस चौंक गई और तुरंत मौके पर गई और देखा कि दरअसल उस शख्स ने अपनी बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या कर दी है. पुलिस ने तब से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसे अपनी बहू और किराएदार के बीच अनैतिक संबंध होने का शक था। इसलिए गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति द्वारा दिए गए बयान की जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग सिंडिकेट दिल्ली से पकड़ा गया है।
अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद भारत में कितने बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ का कारोबार चलता है यह चर्चा में आया था। इसके बाद देश के कई हिस्सों में छापा मारकर बड़े पैमाने पर ड्रग्स ज़ब्त किया गया।
इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को 2500 करोड़ रुपये का करीब 350 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है.पुलिस के मुताबिक छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन हरियाणा और एक दिल्ली से है।पुलिस को शक है कि इस ड्रग सिंडिकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं और इस मामले में अन्य की गिरफ्तारी की भी संभावना हैं।
भारत में नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ा है। नतीजतन, ड्रग माफिया भी विभिन्न सीमाओं से भारत में दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। हाल ही में, सीमा शुल्क विभाग को नवी मुंबई के बंदरगाह से बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं।
हालांकि दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां भी चौंक उठा हैं.नशीले पदार्थ कहां से आए और कैसे बेचे गए, इसकी जांच की जा रही है। बीते दिनों सूरत और मुंबई में भी बड़े पैमाने पर ड्रग्स पकडाया था।
एक लड़के को दिल देने के बाद उससे शादी का सपना देख रही लड़की से उसके प्रेमी ने धोखा दिया और बात बढ़ गई। अंत में पुलिस को आना पड़ा। दिल्ली में एक लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे कि वह दुखी हो कर बॉयफ्रेंड के फ्लैट की बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर चली गई। इसके बाद उसने कूदने का प्रयास करना शुरू कर दिया। नीचे खड़े लोगों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई और उन्होंने वहां देखा कि लाल रंग का ड्रेस पहन कर एक लड़की छत पर चढ़ी है और कूदने की धमकी दे रही थी। नीचे खड़े लोग उसे मना कर उतर जाने के लिए आग्रह कर रहे थे।
लड़की ने खूब शराब पी रखी थी। पुलिस को माजरा समझ में आ गया कि क्या है? पुलिस ने तुरंत ही परिस्थिति को संभालते हुए लाउडस्पीकर से लड़की तक आवाज पहुंचे इस तरह उसे उतरने की अपील की और घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी भी बुला ली गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बिल्डिंग के नीचे जाल बिछा दिया।
पुलिस ने लड़की को बात में फसाए रखा। इस दौरान लीला नाम की एक महिला को छत पर चुपके से भेज दिया गया। बातचीत के दौरान लीला ने लड़की को पकड़ लिया और उसके बाद पुलिस भी पहुंच गई और लड़की को उतार कर नीचे लाया गया।
लड़की ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मयंक से प्यार करती है वह उससे शादी करना चाहती है लेकिन मयंक ने उसे धोखा दिया जिसके चलते वह आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने लड़के से पूछताछ शुरू की है।
लडकियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे वह मॉ की कोख में हो या घर मे हो। परिचितों द्वारा ही शोषण के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। कई बार बहला फुसला कर तो कई बार लालच प्रलोभन देकर लडकियों का शोषण किया जाता है। क्या पढे लिखे और क्या अनपढ, झोपडी से लेकर फाइव स्टार होटल तक लडकियों के प्रति कई लोगों की गंदी सोच ने समाज के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है, जिसमें कि लडकी के दोस्त ने ही उसे बहाने से होटल में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की। जब युवती किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। अंत में युवती ने पुलिस की मदद ली है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक फाइव स्टार होटल में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है पीड़ित ने चाणक्यपुरी थाने में केस दर्ज कराया है।
पीड़ित लड़की के मुताबिक, वरुण हिरेमथ नाम का लड़का जो मुंबई का रहने वाला है उससे पीड़ित की दोस्ती 2017 में पुणे के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनो अच्छे दोस्त थे। पढाई समाप्त हो जाने के बाद भी दोनो के बीच संपर्क था। आरोपी लड़के ने कहा कि 20 फरवरी को उसके एक रिश्तेदार के यहां दिल्ली में शादी है इसलिए वो दिल्ली आ रहा है। लड़की को 20 फरवरी की सुबह खान मार्किट बुलाया फिर चाणक्यपरी के होटल ले गया।
लडकी को क्या पता था कि अब उसका दोस्त पहले की तरह नहीं है, उसके मन में वासना ने जगह ले ली है। होटल में लड़के का परिवार रुका हुआ था। इसके बावजूद वरूण ने युवती से शारिरिक संबंध बनाने के लिए एक अलग रूम बुक कराया और युवती को जबरदस्ती रूम में ले गया। युवती ने अकेले रूम में जाने से इन्कार किया तो बहाने से ले गया।
रूम में ले जाकर उसने लडकी के साथ गंदी गंदी हरकतें शुरू कर दी। लडकी ने विरोध किया, लेकिन ज्यादातर देर तक उसके सामने विरोध नही कर सकी। अंत में वरूण ने अकेली पा मनचाही हरकतें की और जबरन रेप किया। लडकी रो रही थी और इस घटना में पुलिस को बताने की बात कही तो वरूण ने उसे धमकी थी। लड़की ने 23 फरवरी को शिकायत दी, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं लेकिन इस डॉक्टर ने तो किसी शैतान को भी शर्म आ जाए ऐसी घिनौनी हरकत की है। इस डॉक्टर ने खुद ही यह कबूल किया है कि इसमें 100 लोगों की हत्या कर उनके मृतदेहो को मगरमच्छ को खिला दिया है।
किडनी कांड के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टरदेवेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी। फिलहाल वह पैरोल पर छूटा था और 20 दिन के बाद उसे जेल में फिर से जाना था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर अंडरग्राउंड हो गया था।उसके पकड़ आने के बाद फिर से उसके काली करतूतें सामने आ रही है। राजस्थान में डॉक्टर की प्रेक्टिस करते करते वह अपराधी बन गया।
सीरियल किलर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को एक जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टमेंट में धोखाधड़ी के बाद वह अपराध की दुनिया की ओर बढ़ गया। किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर घोटाला, बोगस गैस एजेंसी, वाहन चोरी और अन्य अपराधों में भी वह धीरे-धीरे लिप्त होते गया। अपने बोगस गैस एजेंसी के लिए उसे गैस के बोटलों की जरूरत पड़ रही थी।
इसलिए वह डिलीवरी करने वाली ट्रक लूटने लगा और ड्राइवरों की हत्या कर देता। बुधवार को दिल्ली में जब वह पकड़ा गया तब उसने 100 से अधिक लोगों की हत्या कर उनके मृतदेह को उत्तर प्रदेश के कासगंज की हजारा नहर में फेंक देने की बात की।
इस नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है जो मृतहेह को खा जाते थे। यह सुनने के बाद पुलिस भी दंग है। डॉक्टर ने बनाई हुई एक गिरोह दिल्ली और उसके आसपास टैक्सी किराए पर टैक्सी करने के बाद लूट लेते और रंग रोगान कर बेच देते थे। पुुलिस ने सभी आरोंपों की जांच शुरू कर दी है।