लडकियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे वह मॉ की कोख में हो या घर मे हो। परिचितों द्वारा ही शोषण के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। कई बार बहला फुसला कर तो कई बार लालच प्रलोभन देकर लडकियों का शोषण किया जाता है। क्या पढे लिखे और क्या अनपढ, झोपडी से लेकर फाइव स्टार होटल तक लडकियों के प्रति कई लोगों की गंदी सोच ने समाज के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है, जिसमें कि लडकी के दोस्त ने ही उसे बहाने से होटल में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की। जब युवती किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। अंत में युवती ने पुलिस की मदद ली है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक फाइव स्टार होटल में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है पीड़ित ने चाणक्यपुरी थाने में केस दर्ज कराया है।
पीड़ित लड़की के मुताबिक, वरुण हिरेमथ नाम का लड़का जो मुंबई का रहने वाला है उससे पीड़ित की दोस्ती 2017 में पुणे के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनो अच्छे दोस्त थे। पढाई समाप्त हो जाने के बाद भी दोनो के बीच संपर्क था। आरोपी लड़के ने कहा कि 20 फरवरी को उसके एक रिश्तेदार के यहां दिल्ली में शादी है इसलिए वो दिल्ली आ रहा है। लड़की को 20 फरवरी की सुबह खान मार्किट बुलाया फिर चाणक्यपरी के होटल ले गया।
लडकी को क्या पता था कि अब उसका दोस्त पहले की तरह नहीं है, उसके मन में वासना ने जगह ले ली है। होटल में लड़के का परिवार रुका हुआ था। इसके बावजूद वरूण ने युवती से शारिरिक संबंध बनाने के लिए एक अलग रूम बुक कराया और युवती को जबरदस्ती रूम में ले गया। युवती ने अकेले रूम में जाने से इन्कार किया तो बहाने से ले गया।
रूम में ले जाकर उसने लडकी के साथ गंदी गंदी हरकतें शुरू कर दी। लडकी ने विरोध किया, लेकिन ज्यादातर देर तक उसके सामने विरोध नही कर सकी। अंत में वरूण ने अकेली पा मनचाही हरकतें की और जबरन रेप किया। लडकी रो रही थी और इस घटना में पुलिस को बताने की बात कही तो वरूण ने उसे धमकी थी। लड़की ने 23 फरवरी को शिकायत दी, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।