अलादीन के चिराग के बारे में तो आपने सुना ही होगा।यह कहानी शायद ही हो कि किसी ने ना सुनी हो, लेकिन जब यह अलादीन का चिराग वास्तविक जीवन में आ जाए तो रोमांच कुछ और ही बढ़ जाता है। अलादीन के चिराग के चक्कर में एक डॉक्टर ने लाखों रुपए गवा दिए। डॉक्टर ने ठगी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले में लंदन से पढ़ाई-लिखाई करके एक डॉक्टर को दो शख्स उल्लू बना गए।बात ऐसी है कि इन दोनों ठगों ने डॉक्टर को अलादीन का चिराग देने के नाम पर पैसे लिए और फरार हो गए। मेरठ के खेरेनगर के निवासी डॉक्टर लइक खान फिजीशियन है।
वह लंदन से एफआरएसएस की पढ़ाई करने के बाद लौटे हैं। फिलहाल वह मेरठ में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।एक दिन उनके पास दो शख्स आए और अलादीन का चिराग मिला है। ऐसा कहकर उनसे सौदेबाजी की और 31 लाख रुपए ले लिए।
इस घटना के बारे में डॉक्टर लइक खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी महिला एक महिला से हुई थी। उसी ने डॉक्टर को तांत्रिक का परिचय करवाया था। तांत्रिक ने 2 करोड रुपए में यह चिराग देने की बात कही।
जिसके बाद डॉक्टर ने उसे एडवांस के तौर पर 31 लाख रुपए दिए थे। बाद में जब डॉक्टर को ठगी का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में डॉक्टर कि यह ठगाई चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।