.
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली लडकियों और महिलाओं के साथ गंदी हरकतें करने वाले डॉक्टर को महंगा पड़ गया। यह घटना आमरण की है। एक होम्योपैथी डॉक्टर ने एक महिला के अंगो को गलत ढंग से छूने लगा। जिससे कि नाराज विवाहित महिला ने डॉक्टर को सबक सिखाया। बाद में महिला के परिवार ने भी डॉक्टर की पिटाई की और दवाखाने में तोड़फोड़ कर दी।
इसके पहले भी वह एक दो बार इस महिला से छेड़खानी कर चुका था लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा था लेकिन जब उसने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी तो महिला ने उसकी पीटाई कर दी
लोगों का कहना है कि उसने महिला के परिवारजनों को बाहर बिठाया और महिला को अकेले में बुलाकर जांच के बहाने गंदी हरकतें करने लगा।
जब महिला ने पिटाई शुरू की तो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा लेकिन इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके यहां उपचार के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों से छेडखानी कर डॉक्टर उनका भी वीडियो भी बना लेता था।
यह डॉक्टर सुबह-शाम देरासर में पूजा पाठ भी करते रहता है। धार्मिक होने का नाटक करने वाले यश डॉक्टर की पोल खुल जाने के बाद लोग इसके सामने धिक्कार की नजर से देख रहे हैं। इसने गत रोज पिटाई के बाद युवती के परिवारजनों से माफी मांगी है। फिलहाल युवती के परिवार जनों ने पुलिस में शिकायत करना टाल दिया है लेकिन डॉक्टर की पीटाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ( प्रतिकात्मक फोटो है)