कुत्ते को बाइक से बांधकर घसीट कर मार डाला, वीडियो वायरल


सोमवार को शहर के वेसू क्षेत्र में भगवान महावीर कॉलेज के पास रोड से बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई। बाइक सवार दो लोगों ने एक कुत्ते को डोरी से बांधकर बाइक पर घसीटते हुए मार डाला। कुत्ते के गले में फंदा लगाकर एक युवक बाइक के पीछे बैठकर कुत्ते को घसीट रहा था और एक बाईक चला रहा था।

जीवित कुत्ते को इस तरह से घसीट कर ले जाया जा रहा था यह देखकर लोग चौंक गए। एक वाहन चालक ने इन दोनों बाइक सवारों को रोककर ऐसा करने से रोका लेकिन तब तक कुत्ते के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। किसी वाहन चालक ने पूरी घटना वीडियो बना लिया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों शख्सो के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। फिलहाल यह घटना जैसे-जैसे वायरल हो रही है वैसे ऐसे लोगों में दोनों शख्सो के खिलाफ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। जीव दया प्रेमियों को इस बारे में जानकारी दी गई है।

मंगलवार को जीव दया प्रेमी इस बारे में पुलिस से मुलाकात करके दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इस बारे में गुहार लगाएंगे। कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एक कुत्ते को किसी ने भोजन में जहर दिला कर मार डाला था। इस मामले में भी पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। लोगों का कहना है कि कुत्ते को इस तरह से बेरहमी से घसीटने वाले दोनों शब्दों को गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।