सूरत के हजीरा बंदरगाह से कुछ महीने पहले ही भावनगर के लिए रो-रो फेरी शुरू की गई है। इसका बडी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। शनिवार को रो-रो फेरी जब शनिवार को पीरमबेट पहुंची तो रो-रो में बैठे 69 वर्षीय बटुकभाई विट्ठलभाई सुतरिया सुबह 11.30 बजे जहाज में से समुद्र में छलांग लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सूरत से भावनगर जा रही रो-रो फेरी से वृद्ध समुद्र में कुद पड़े
भावनगर के रहने वाले और सूरत में कुछ समय पहले आए बटुकभाई और उनकी पत्नी तथा उनके बेटे और बेटी सूरत से वापस भावनगर रो-रो फेरी से जा रहे थे। इसी दौरान जब रो-रो फेरी घोघा और पीरमबेट पहुंची तब बटुक भाई बिना किसी से कुछ कहे और फेरी के उपर जा कर अचानक समुन्द्र में छलांग लगा दी। वहां पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी देने पर रो-रो संचालकों ने रो-रो को कुछ समय के लिए रोक दिया और घटना की जानकारी मरीन पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पीएसआई एन एम मंडरा सहित मरीन पुलिस घोघा टर्मिनल पर आ पहुंची।
इसके बाद मरीन सूरत से भावनगर जा रही रो-रो फेरी से वृद्ध समुद्र में कुद पड़े। जानकारी के अनुसार बटुकभाई का पुत्र सूरत में नौकरी करता हैं और वो उसी के पास सूरत गए थे। इस यात्रा में वो अपने परिवार समेत सूरत से वापस भावनगर लौट रहे थे।