शनिवार को पूरे दक्षिण गुजरात में वड़ोदरा से वापी वलसाड तक लोगों को भूकंप के झटके का एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र भरूच से 36 किलोमीटर दूर वालिया के धरौली गांव होने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप के झटके के चलते सूरत,वलसाड,ओलपाड,भरूच,आणंद,वडोदरा सहित कई इलाकों में बिल्डिंगों मे में रहने वाले लोग नीचे उतर आए। भूकंप के चलते लोगों में डर फैल गया।
भूकंप 3.40 बजे आया, जो 3 से 4 सेकंड तक चला। तीन-चार सेकण्ड़ तक चले भूकंप के दौरान ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हुए। सातवीं-आठवीं मंजिल पर रहने वाले लोगों को जोर से झटके लगे। पहले तो लोग समझ नहीं पाए इसके बाद उन्हें भूकंप का एहसास हुआ। हालाकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहने के कारण कोई नुकसानी की जानकारी नहीं आई।
दोपहर 3.40 बजे के करीब आए भूकंप के झटकों के कारण लोग डर के मारे घरों के बाहर आ गए। कई लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए। बताया जा रहा है कि भरूच में वालिया के पास भूकंप का केंद्र है। कई स्थानों पर सीसीटीवी पर भूकंप का दृश्य का सीन कैमरे में कैद हो गया।
सुनील मिश्रा ने कहा कि जब मैं सिलाई का काम कर रहे थे, तब मुझे भूकंप का एहसास हुआ पहले तो मै कुछ समझ नहीं पाया लेकिन इसके थोडी देर बाद जब सब लोग बाहर आने लगे तो पता चला कि यह भूकंप है।लेकिन जैसे-जैसे साइड बिल्डिंग पर काम चल रहा था, इसका असर पड़ने की संभावना थी। बाद में पता चला कि यह एक भूकंप है, तो अन्य लोगों ने भी कहा कि यह एक भूकंप था।
भूकंप का केंद्र भरूच के पास वालिया तालुका के धरौली में बताया गया जा रहा है। भूकंप में 4.4 की तीव्रता थी। भूकंप का केंद्र भरूच से 36 किमी दूर था। भरुच के आसपास के क्षेत्र में लोगों ने 3 सेकंड के लिए झटके महसूस किए। सूरत के अडाजण, वराछा, लिंबायत, पांडेसरा, सचिन सहित सभी क्षेत्रों में भूकंप के झटके लोगों को एहसास होने की जानकारी सामने आ रही है।
सरदार सरोवर और प्रतिमा प्रभावित नहीं होगी
भरूच के पास रिक्टर पैमाने पर 4.39 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च, गांधीनगर के अनुसार, भूकंप का केंद्र सरदार सरोवर बांध से 50 किमी की दूरी पर दर्ज किया गया था। सरदार सरोवर बांध का डिजाइन और निर्माण रिक्टर स्केल परिमाण 6.5 और भ है और भूकंप का केंद्र सरदार सरोवर से 12 किलोमीटर की त्रिज्या में हो तो भी डेम और प्रतिमा सुरक्षित है।