दो दिन पहले बड़ौदा के करजण गांव में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की कांफ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकने के आरोप में पुलिस ने भाजप के शिनोर तहसील के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार करजण के तहसील के कुराली गांव में विधानसभा के उप चुनाव के प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मीडिया से बात कर रहे थे। उस दौरान उनके ऊपर चप्पल फेंका गया था।
इस घटना में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने शिनोर में रहने वाले रश्मिन पटेल को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि रश्मिन के मोबाइल में चप्पल फेंकने को लेकर अमित नाम के शख्स से बातचीत की ऑडियो क्लिप भी है।
इस क्लीप के बारे में भी जांच चल रही है रश्मिन पटेल 2010 में तहसील पंचायत में भाजपा की सीट से विजेता बने थे और भाजपा ने उन्हें 2 साल के लिए चेयरमैन के पद पर जिम्मेदारी दी थी।
चप्पल फेंकने की घटना में कार्यकर्ता का नाम सामने आने से भाजपा की परिस्थिति असमंजसकारक हो गई है। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि चप्पल फेंकने वाले का कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि शिनोर तहसील पंचायत के चुनाव परिणामों की कॉपी दिखाते हुए बताया कि रश्मि पटेल को टिकट दी थी और उन्हें कारोबारी चेयरमैन बनाया था।
वह कांग्रेस में कभी नहीं थे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाजपा के प्रत्याशी के प्रचार के लिए वराछा में आयोजित एक सभा के दौरान भी अंडे फेके गए थे। इसमें कांग्रेस के महिला कोर्पोर्टरट के पति और अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
सूरत में कोरोना के बढ़ते केस के कारण दिन प्रतिदिन परिस्थिति खराब हो रही है बीते तीन-चार दिन से शहर से लगभग 180 के करीब मामले दर्ज हो रहे है। पिछले 6 दिनों में ही शहर में 1000 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं।
इसलिए राज्य सरकार चिंतित है। राज्य सरकार ने पहले ही राज्य के अग्र स्वास्थ्य सचिव डॉ जयंती रवि को 1 सप्ताह के लिए सूरत के दौरे पर भेजा था। इसके बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी खुद ही शनिवार को शहर में कोरोना की समीक्षा के लिए आ पहुंचे। एयरपोर्ट से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे उनके साथ उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी पहुंचे।
कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने सूरत महानगर पालिका कमिश्नर अधिकारियों और डॉक्टर्स के साथ मीटिंग कर वर्तमान परिस्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सूरत में कोरोना की जांच की व्यवस्था कोरोना के लिए उपलब्ध हॉस्पिटल और वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। राज्य प्रशासन की ओर से कोरोना में गंभीरता दिखाते हुए मनपा के रिटायर्ड अधिकारियों को भी कोरोना संबंधित कार्यवाही में लगा दिया गया है। मनपा प्रशासन बहुत ही गंभीरता से कोरोना को लेकर तैयारियां कर रहा है।
इसके बावजूद के बच्चों ने मनपा प्रशासन और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज हुई बैठक में मुख्य सचिव के कैलाशनाथन ,आरोग्य अग्र सचिव जयंती रवि भी उपस्थित रहे। इसके अलावा महानगरपालिका बंछा निधि पानी, विधायक, स्वास्थ्य कमिश्नर, सरकारी हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट भी उपस्थित रहे। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।