शहर में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार बढोतरी हो रही है। लोग छोटी छोटी बातों पर जान दे रहे हैं।कुछ दिनों पहले सूरत की महिला पीएसआई अमिता जोशी की आत्महत्या के बाद आज अठवालाइन्स स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत कॉन्स्टेबल पंकज मानसिंह डामोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।

यह देख रही पंकज की पत्नी ने नायलोन की डोरी काट कर पंकज को बचा लिया और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले गई। कांस्टेबल का फिलहाल आईसीयू में इलाज चल रहा है। हालांकि किन कारणों से कांस्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास किया, वह सामने नहीं आया।


पंकज मानसिंह डामोर (35), कमरा नंबर 4, ब्लॉक नंबर 5, अठवालाइन्स में पुलिस हेड क्वार्टर में रहते हैं, शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे अपने घर पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने रस्सी काट कर उन्हें बचा लिया और पडोसियों की मदद से अस्पताल ले गई।


कांस्टेबल पंकज डामोर ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया।यह पता नहीं चल सका। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पंकज डामोर का फिलहाल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। वह बेहोश है।


उल्लेखनीय है कि फालसावाड़ी पुलिस क्वार्टर की रहने वाली अमिता जोशी ने इससे पहले पारिवारिक कारणों से सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या मामले में अपने पिता की शिकायत के आधार पर, ससुराल वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। इसमे ननद को जमानत दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनो लोग छोटी छोटी बातों पर निराश हताश हो कर जान देने जैैसा कदम उठा लेते है। शहर में आत्महत्या की घटना में बढोतरी हुई है। लोगों को आत्महत्या के विचार से पहले एक बार परिवारजनों को अपनी समस्या जरूर बतानी चाहिए।

सूरत शहर के उधना पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिला पीएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली होने की जानकारी सामने आ रही है। हालाँकि उन्होंने ऐसा क़दम क्यों उठाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


मृतक महिला पी एस आयी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरत शहर के उधना पुलिस स्टेशन में ड्यूटी करने वाली महिला PSI अनीता जोशी ने शनिवार को अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से ख़ुद को गोली मार ली। जिससे कि उनके वहीं पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला पीएसआई अनिता जोशी इन-वे में ड्यूटी निभाती थी। उन्होंने यह क़दम क्यों उठाया उसे लेकर पुलिस ख़ुद परेशान है। उनके परिवार वाले भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। अनिता जोशी को एक बेटा भी है।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी उनके घर पर पहुँच गए।

फ़िलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना के सिलसिले में शिकायत भी दर्ज कर ली गई है और जल्दी ही महिला PSI ने यह क़दम क्यों उठाया यह सच्चाई सामने आएगी आएगी।

उल्लेखनीय है कि शहर में इन दिनों आत्महत्या की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों के अंदर दुख और निराशा इतनी ज़्यादा बढ़ गई है कि लोग अंदर से ही टूट जाते हैं। ऐसे में उन्हें मदद की ज़रूरत होती है लेकिन सही समय पर मदद नहीं मिलने के कारण लोग आत्महत्या जैसे क़दम उठा लेते हैं।