गणदेवी जिले के अंभेटी गाँव से एक साथ 29 अजगर मिले!

नवसारी जिले के गणदेवी तहसील में आने वाले अंभेटा गावा में एक किसान के खेत में से अजगर मिला। जिसे के वन्य अधिकारियों को दे दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार नवसारी जिले में गणदेवी तहसील फोरेस्ट रेंज में आता है। यहां पर जंगली जानवरों का दिखना सामान्य बात है। यहां पर तेंदूए से लेकर जहरीले साप भी अक्सर देखे जाते हैं। इसी क्रम गणदेवी तहसील के अंभेटा गांव में भवानीफडिया में रहने वाले भीखू पटेल नाम के किसान के खेत में एक पाइप में अजगर मिला था। उस अजगर के साथ उसके साथ 28 छोटे अंडे मिले थे। एक साथ इतने अजगर के अंडे देखकर गांव के लोग डर गए थे।


इस बारे में गांव के लोगो ने गणदेवी वाइल्ड लाइफ वेल्फेर के हेमिल मेहता क जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर हेमिल मेहता तथा वहां के फोरेस्ट अधिकारी जे. बी टेलर घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होने देखा कि बिमार मांदा अजगर अंडो को पोष रही है। फोरेस्ट अधिकारी तथा हेमिल मेहता ने लोगो से अजगर तथा अंडे को बचाने की अपील की।

इसके ढाई महीने बाद मांदा अजगर पाइप में से बाहर निकली। इसका वजन 25 किलो तथा लंबाई बारह फीट के पास है। उसके अंडो का समय हो जाने के कारण सभी अंडो में से 28 अजगर हुए। बताया जा रहा है कि यह अजगर रॉक पाइथान प्रजाति के है। यह सभी शिड्यूल- में आते हैं। इन सभी को जंगल में ले जाकर छोड दिया गया।


बताया जा रहा है कि इन गांव में जंगली जानवर मिलना सामान्य बात है। नवसारी जिले में गणदेवी तहसील फोरेस्ट रेंज में आता है। यहां पर जंगली जानवरों का दिखना सामान्य बात है। यहां पर तेंदूए से लेकर जहरीले साप भी अक्सर देखे जाते हैंइसके पहले भी कई बार इसी तरह से जंगली जानवर मिले हैं, लेकिन गांव के लोगो ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया। वह उन्हे वन्य अधिकारियों को बुलाकर पकड़ा देते हैं। बारिश का सीजन हने से इन दिनो जंगली जानवर दिखने का सिलसिला बढ गया है।