आए दिन राजस्थान में भ्रष्टाचार के कई केस सामने आ रहे है। ऐसे ही एक मामले में एक तहसीलदार के घर पर एन्टि करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। भनक आ जाने पर तहसीलदार रूम बंद कर 20 लाख रुपए के नोट चूल्हे पर रख कर जलाने लगे। एसीबी की टीम ने 1 लाख 60 हजार रुपए की नोट जप्त कर ली थी।


एसीबी से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, एक कांट्रैक्ट के लिए रेवेन्यू इंस्पेक्टर परबत सिंह ने शिकायतकर्ता से डेढ लाख रुपए की रिश्वत ली थी। एसीबी के पकड़ने के बाद परबत सिंह ने कहा की यह रिश्वत उसने कल्पेश जैन के कहने से ली थी। जिसके चलते एसीबी की टीम कल्पेश जैन के घर पहुंची थी।

जिसे देख कर कल्पेश ने 500-500 की नोट की लगभग 20 लाख रुपये चूल्हे पर रख कर जलाना शुरू कर दिया, जिसमें उनकी पत्नी भी सहायता कर रही थी। हालांकि एसीबी की टीम ने इस घटना का पूरा वीडियो निकाल लिया था।

इसके बाद एसीबी की टीम ने कल्पेश जैन को हिरासत में लिया था, इसके अलावा उनके पास से 1 लाख 60 हजार जप्त करने में भी सफल रही थी। एसीबी के डिरेक्टर भगवानलाल सोनी ने कहा की आरोपी सब डिवीज़नल मेजिस्ट्रेट कल्पेश जैन ने एक कांट्रैक्ट देने के लिए 1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। इसके लिए उन्होंने परबतसिंह को सूचना दी थी।।

कोरोनावायरस के कारण लोगों के जीवन जीने का ढंग बदल गया है। अब लोगों के चेहरे पर मास्क और खिसे में हैंड सेनीटाइजर ने जगह बना ली है। ऐसे में राजस्थान में हाल में ही एक शादी में दुल्हन को कोरोनावायरस संक्रमित होने की जानकारी आने के बाद के डर से उन्होंने राजस्थान में बारा के केलवाड़ा कोविड-19 केयर सेन्टर में पीपीई किट पहनकर शादी कर ली।


बताया जा रहा है कि दुल्हन के शादी के 1 दिन पहले ही उसका कोरोनावायरस संक्रमित होने का रिपोर्ट आया। जिसके चलते शादी रोक देनी पड़े ऐसी परिस्थिति बनी थी। लेकिन दोनों परिवारों ने समझदारी दिखाते हुए लड़की को पीपीई किट पहनकर शादी करने के लिए तैयार कर लिया।

दोनों परिवार ने समझदारी दिखाते हुए कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी की विधि संपन्न की। इस शादी में पुजारी के सिवाय सिर्फ एक व्यक्ति उपस्थित रहे। शादी की विधि कराने वाले पंडित भी पहने हुए थे। दूल्हे ने पीपीई किट और पगड़ी पहन रखी थी। जबकि दूल्हन ने मास्क लगा रखा था।

इसका वीडियो भी बना है जो कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्थान में अब तक 200000 से अधिक कोरोनावायरस लाख से अधिक हो चुके हैं। यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना है कि जिस तरह से शादी हुई यह भी लोगों में जागृति फैला रही है।