राज्यसभा की सीटों के चुनाव को लेकर गुजरात में राजनीति चरम प्रवाह। पक्ष बदलने के डर से गुजरात के राजकोट जिले में जिस रिजॉर्ट में कांग्रेस ने अपने विधायकों को ठहराया है। उस रिजॉर्ट के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायत दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ने राजकोट के नीलसिटी रिजॉर्ट के मालिकों के खिलाफ लॉकडाउन अधिसूचना का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
परिपत्र के अनुसार रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट सोमवार तक बंद थे।केन्द्र सरकार मे अनलॉक-१ के दूसरे चरण में होटल-रेस्टोरेंट खोलने की छूट दी है।जबकि बताया जा रहा है कि शनिवार को यहाँ कांग्रेस के विधायकों को रोका गया था। फ़िलहाल कांग्रेस के पास 65 विधायक बचे है। कॉंग्रेस के विधायकों को राजकोट, बनासकांठा तथा अंबाजी के रिजांर्ट में रोका गया है।
गुजरात में राज्यसभा चुनाव में विधायको का तोड़-जोड़ जारी
तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के लिए दूसरी बैठक जीतना मुश्किल है। कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद चुनाव में मतदान के समय पहली पसंद के लिए शक्ति सिंह गोहिल को चुना है। जबकि भरत सिंह सोलंकी को अपनी ताकत लगानी पड़ेगी। राज्यसभा के चुनाव में भाजपा ने दांवपेच खेलकर तीन बैठक जीती जा सके ऐसा रास्ता बना लिया है। अब तक कांग्रेस के तीन विधायक पक्ष छोड़ चुके हैं। कांग्रेस के पास संख्या बल कम होने के कारण उसके पक्ष में सिर्फ एक ही बैठक जाए ऐसी परिस्थिति बनी है।
शक्ति सिंह गोहिल राष्ट्रीय प्रवक्ता है। बिहार प्रभारी का पद संभाल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पहली पसंद शक्ति सिंह है।
प्रदेश प्रमुख अमित चावड़ा ने 20 विधायकों को फर्स्ट प्रेफरेंस को लेकर सारी जानकारियां दे दी हैं। फर्स्ट रेफरेंस के 35 मत मिलने पर शक्ति सिंह गोहिल की जीत तय है। लेकिन भरत सिंह सोलंकी के लिए जीत पाना मुश्किल है।