नानपुरा क्षेत्र की महिला को दो दोस्तो ने धोका दिया। दोनो ने ही महिला के साथ दोस्ती बनाई और जब महिला ने उन्हें अपना सच्चा दोस्त मानकर दिल की बात कही तो दोनो ने ही उसका गलत लाभ उठाया। पहले एक कम उम्र के लड़के से दोस्ती की तो उसने तीन लाख रूपए भी लिए और महिला के घर जाकर बलात्कार करता रहा।

इन्हीं दिनों तीन लाख रूपए भी ले ले लिए। इसके बाद महिला से बात करना छोड दिया। एक दोस्त से बेवफाइ के बाद जब महिला ने दूसरे युवक से दोस्ती की तो उसने कहा कि वह महिला के पहले दोस्त ने लिए तीन लाख रूपए दिलवा देगा, लेकिन उसकी नजर भी महिला पर खराब थी। उसने भी महिला के साथ वही किया जो पहले दोस्त ने किया। 


मिली जानकारी के अनुसार सूरत के गोपीपुरा में रहने वाली 45 साल की त्यक्ता महिला 19-3-2017 को सूरत रेलवे स्टेशन से दोपहर के समय ट्रेन में वलसाड़ जा रही थी। तब उसके समीप में बैठे अजनबी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने महिला को बताया कि वह सिविल हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में इन्टर्नशिप कर रहा है।

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। निलेश ने महिला के साथ शादी करने का लालच दिया और एकता के घर पर आकर बार-बार उसके साथ टुकड़ों में करके 300000 रूपए फीस भरने के लिए ले लिए। शादी की बाद बात आने पर निलेश ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद महिला गत 12 जून 2019 के रोज कामरेज तहसील के उंभेड में रघुनंदन में फ्लैट नंबर रहने आई थी।

वह उसकी दोस्ती पवन सुग्रीव कहार से हुई। महिला ने पड़ोसी पवन को अपने तीन लाख रुपए के बारे में बताया। पवन ने तीन लाख रुपए वापिस दिलाने की बात कही और उसने भी महिला से संबंध बनाएं। इतना ही नहीं उसके साथ वीडियो क्लिप और फोटो भी खींच लिए। आखिर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।