कुछ लोगों के मन में शैतान रहने लगा है ऐसा प्रतीत हो रहा है। हाल में ही मुंबई में एक युवती के साथ बलात्कार कर उसके गुप्तांग में रॉड डाल दिया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद अब मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की जानकारी सामने आ रही है। आरोपियो ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 साल की महिला कांस्टेबल ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी।महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल ने मीडीया से बताया कि आरोपी ने पीड़िता से सोशल मीडीया पर दोस्ती की थी और बातचीत कर रहा था।पीड़िता को अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया, जहां तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता में आरोप लगाया है कि उसके साथ मुख्य आरोपी, उसके भाई और पार्टी के एक दूसरे व्यक्ति ने बलात्कार करने का वीडियो बना लिया!
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी की मां ने उसे धमकाया और आरोपी के एक रिश्तेदार ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। फ़िलहाल महिला इन्दौर में ड्यूटी पर है।पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।