दादरा नगर हवेली में कुछ दिनों पहले 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे दुखी बच्ची के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। बेटी और पति को गंवाने के बाद मूलत: यूपी के उन्नाव की 25 वर्षीय विवाहिता के पास बच्ची और पति की मौत के पश्चात उनके अंतिम विधि के बाद किए जाने वाले क्रिया कर्म के लिए भी रुपए नहीं है।

वह गांव जाना चाहती है लेकिन उसके पास रुपए नहीं होने के कारण वह लाचार है। फिलहाल वह अपने चचेरे भाई के घर पर अपने 1 महीने के बच्चे के साथ है। बच्चे के जन्म के समय ऑपरेशन में रूपए खर्च हो गए। गांव में उसके ससुर कि पहले ही मौत हो चुकी है। सासु बीमार होने से हॉस्पिटल में दाखिल है।

किराया देने से लेकर अन्य जरूरत की चीजें भी खरीदने के लिए वह असमर्थ है। उसके पति प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। कंपनी वालों ने मदद करने की बात तो कही है लेकिन अभी तक मिली नहीं है। सिलवास में हुई इस घटना में लोगों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपी को दिलाने की मांग की है।

विवाहिता के चचेरे भाई ने मीडिया के समक्ष बताया कि वह भी प्राइवेट नौकरी में काम करता है।2 परिवार का खर्च चलाना उसके लिए भी सरल बात नहीं है। फिलहाल भाभी उसके साथ हैं लेकिन भाभी और बच्चे को गांव में भेज दूंगा।

दादरा नगर हवेली में शुक्रवार दोपहर को 4 वर्षीय बच्ची पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद पड़ोसी युवक ने के टुकड़े टुकड़े करके फेंक दिए जाने की घटना के कारण माहौल तंग बन गया है। दादरा नगर हवेली पुलिस ने 40 फ्लैट में जांच पड़ताल के बाद एक फ़्लैट की टॉयलेट की खिड़की का कांच टूटा दिखा।

इस फ्लैट में रहने वाले आरोपी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर को घर से गायब हुई बच्चे रात को मृतहालत में मिलीजानकारी के अनुसार दादरा नगर हवेली सिलवासा में नरोली के एक सोसायटी में रहने वाले परिवार के 4 साल की बेटी शुक्रवार को अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक गुम हो गई। थोड़ी देर के बाद जब माता-पिता ने ढूंढना शुरू किया तो नहीं मिली। इसके बाद माता-पिता ने नरोली पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत ही बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया! बच्ची को आसपास के स्थानों में ढूंढने के बाद जहां बच्ची का परिवार रहता है वहीं बिल्डिंग के पास ही टॉयलेट की पाइप लाइन पर के पास कुछ चीजें संदेहदनक दिखने के कारण पुलिस ने जब वह जांच की तो बच्ची की लाश के टुकड़े मिले। इसके बाद गहराई से जांच शुरू की जिसमें की एक प्लेट के टॉयलेट की खिड़की का कांच टूट भी हालत में दिखे।

इस फ्लैट के अंदर एक युवक सो रहा था। पुलिस ने अंदर देखा तो घर में कई जगह पर खून नजर आया। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह शख़्स कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले में भी पकड़ा जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की है। मासूम बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत को जानकर उसका पूरा परिवार टूट गया। दुख के मारे पिता ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर दे ऐसी शर्मनाक घटना हुई है। एक गांव में13 साल की किशोरी पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों की धरपकड़ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल बॉर्डर के ईशा नगर क्षेत्र में एक किशोरी का शुक्रवार की रात को गन्ने के खेत में लाश मिली।

यह लडकी शुक्रवार से गायब थी। लड़की के पिता ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद से ही उसकी खोज की जा रही थी लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान एक व्यक्ति ने गांव के गन्ने के खेत में से लाश मिली होने की जानकारी दी।

चर्चा है कि लाश की आंखें बाहर आ गई थी और जीप काट दी गई थी। उसके गले को दुपट्टे से बांध दिया गया था।जांचकर्ता पुलिस अधिकारी अभिषेक ने बताया कि लड़की की हत्या और बलात्कार के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और दो आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है।

लाश जिस खेत में मिली वह खेत एक आरोपी का है। आंखें फोड़ने की या निकालने की बात गलत है। आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।