उत्तराखंड के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 15 साल के भतीजे के साथ यौन संबंध बनाया जो कि पकड़ा जाने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। प्राप्त जानकारी के आधार पर 23 वर्षीय चाची अपने 15 वर्षीय भतीजे को एड्स से संक्रमित करना चाहती थी और वह खुद पहले से ही एड्स से संक्रमित थी। जान बूझकर उसने ऐसा किया।
जब परिवार को पता चला कि भतीजे और चाची दोनों एड्स से संक्रमित हो गए हैं तो उनके पैरों तले ज़मीन सरक गई।युवक ने परिवार को बताया कि आरोपी महिला अपने गांव पूरनपुर गई थी जहां महिला के जेठ का लड़का भी मौजूद था. महिला ने अपने भतीजे को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। कुछ दिन बाद जब युवक अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास पर आया तो आरोपी महिला उससे मिलने गई और फुसला कर फिर से उससे शारिरिक सुख लिया।
महिला पहले एड्स से संक्रमित थी। आरोपी महिला के पति की भी कुछ समय पहले एड्स से मौत हो गई थी। पूरी घटना उत्तराखंड के देहरादून में हुई। पीड़ित के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है. यह मामला फिलहाल देहरादून क्षेत्र में चर्चा में है।
अहमदाबाद के निकोल इलाके में अपने बेटे की मौत के बाद अपनी बहू से बलात्कार के आरोप में गांव की एक अदालत ने 63 साल के ससुर को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. सत्र न्यायाधीश टी.के. राणा ने कहा कि ससुर और बहू का रिश्ता पिता और बेटी की तरह ही पवित्र होता है, इसलिए समाज में एक उदाहरण स्थापित करने के लिए आरोपी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
मामले की जानकारी यह है कि निकोल क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार में साल 2012 में बेटे की मौत हो गई और बहू अपने ससुर के साथ रह रही थी. मौत के बाद ससुर ने मौके का फायदा उठाते हुए बहू को तरह-तरह की धमकियां देकर बहू पर बलात्कार किया। निकोल पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई और ग्राम सत्र अदालत में मुकदमा चलाया गया।
इसमें अदालत ने कहा कि बहू ने पहले नंदन को इस बारे में सूचित किया था और अनुनय-विनय के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई और बाद में शिकायत दर्ज कराई गई। इसलिए आरोपी के खिलाफ मामला साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। इसलिए उन्हें समाज में एक उदाहरण स्थापित करने के लिए दस साल जेल की सजा सुनाई है।
दादरा नगर हवेली में शुक्रवार दोपहर को 4 वर्षीय बच्ची पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद पड़ोसी युवक ने के टुकड़े टुकड़े करके फेंक दिए जाने की घटना के कारण माहौल तंग बन गया है। दादरा नगर हवेली पुलिस ने 40 फ्लैट में जांच पड़ताल के बाद एक फ़्लैट की टॉयलेट की खिड़की का कांच टूटा दिखा।
इस फ्लैट में रहने वाले आरोपी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर को घर से गायब हुई बच्चे रात को मृतहालत में मिलीजानकारी के अनुसार दादरा नगर हवेली सिलवासा में नरोली के एक सोसायटी में रहने वाले परिवार के 4 साल की बेटी शुक्रवार को अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक गुम हो गई। थोड़ी देर के बाद जब माता-पिता ने ढूंढना शुरू किया तो नहीं मिली। इसके बाद माता-पिता ने नरोली पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत ही बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया! बच्ची को आसपास के स्थानों में ढूंढने के बाद जहां बच्ची का परिवार रहता है वहीं बिल्डिंग के पास ही टॉयलेट की पाइप लाइन पर के पास कुछ चीजें संदेहदनक दिखने के कारण पुलिस ने जब वह जांच की तो बच्ची की लाश के टुकड़े मिले। इसके बाद गहराई से जांच शुरू की जिसमें की एक प्लेट के टॉयलेट की खिड़की का कांच टूट भी हालत में दिखे।
इस फ्लैट के अंदर एक युवक सो रहा था। पुलिस ने अंदर देखा तो घर में कई जगह पर खून नजर आया। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह शख़्स कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले में भी पकड़ा जा चुका है।
फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की है। मासूम बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत को जानकर उसका पूरा परिवार टूट गया। दुख के मारे पिता ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
जब तक अंधश्रद्धा रहेगी तब तक महिलाएँ इस तरह की घटनाओं का शिकार होते रहेंगी। गुजरात में अंधश्रध्धा के नाम पर एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आयी है। तलाजा में रहने वाली अन्य राज्य की एक श्रमिक महिला इसोरा गांव में खेत में मजदूरी करके अपना जीवन निर्वाह करती है।उसके बेटे को नींद में डर लगता था।
कुछ दिनों पहले वह लोग कांति विट्ठलभाई सियाल के संपर्क में आए थे। कांति खुद को माता का भक्त है ऐसा बताता था। श्रमजीवी परिवार के मालिक ने 15 दिन पहले उनका बेटा सोते समय अचानक टूट जाता है।
यह समस्या बताते हुए उसका समाधान करने को कहा था। जिससे कि तांत्रिक ने कहा कि बच्चे को जो वस्तु पसंद हो वह चीज चार रास्ता के पास जा कर रख आओ। बाद में पति को उसकी पत्नी को डायन की परछाई है ऐसा कहा। उसका निदान करना पड़ेगा यह सलाह दी।
मंगलवार की रात को 10 00 बजे उस समय महिला के पति और देवर तथा उसके दो बेटे घर पर थे। तांत्रिक ने डायन को निकालने के लिए विधि करनी पड़ेगी। जिससे कि इस महिला को निर्वस्त्र करना पड़ेगा यह कहा। इस विधि में घर के सभी लोगों को बाहर जाना पड़ेगा।
ऐसा कह के विवाहिता को अकेले रूम में रखा था और उसे हवस का शिकार बनाया। विधि हो जाने के बाद विवाहिता ने इस बारे में अपने देवर और पति से शिकायत की। जिसके चलते पुलिस तक मामला पहुंच गया। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सूरत के सरथाणा क्षेत्र में श्यामधाम मंदिर के पास मंगलवार सबेरे के समय रस्ते पर पेसेंजर उतारने वाले लग्जरी बस चालक को महिला टीआरबी ने टोका तो उसने महिला टीआरबी को हाथ से गंदे इशारे किए और गंदीं बाते कही। महिला टीआरबी ने बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर ट्राफिक पुलिस की 23 साल की महिला टीआरबी किरण गीगू भालिया सरथाणा में श्यामधाम मंदिर के पास चार रास्ता पर ड्यूटी करती हैं। सबेरे साढे आठ बजे के करीब उनके साथ अन्य टीआरबी निशा,मनीष के साथ ड्यूटी पर थी। उस दौरान लग्जरी बस चालक ने रोड पर ही पैसेंजर उतारना शुरू कर दिया।
इसके चलते दोनो ओर ट्रैफिक जाम हो गया। इससे ड्राइवर नाराज हो गया।ऐसा कहकर बस यू टर्न लेकर दूर ले जाकर खडी की और किरण को एक टक घूरने लगा। इसके बाद दोनो हाथ से गंदे ईशारे किए।
जब किरन अपने दोनो सहयोगियों के साथ वहां पहुंची और ड्राइवर से पूछी कि क्या कर रहे हो? तो उसने बस में से उतरकर किरन को गाली दी और कहा कि चले जाओ नहीं तो जान से मार डालूंगा? इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
किरन ने पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लग्जरी बस के ड्राइवर दिदार रजुशा गुनेजा(राजकोट) को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि महिल को गंदे ईशारे करना मानसिक विकृती की निशानी मानी जाती है।
शादी के एक साल बाद ही पति की मौत के बाद ससुराल वाले बहुं की दोबारा शादी कराने के लिए दबाव कर रहे थे लेकिन जब बहु नही मानी तो उसकी जीभ और नाक काट ली। इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली अनुसार साकड़ा के जगीरो की ढानी के निवासी बशीर खान ने पुलिस में जानू खान, दुल्ले खान,इकबाल खान,हसन खान, फारुख खान,आमिर खान,लड्डू खान,अनवर खान,सलीम खान खान आदि लोगों को के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बशीर खान ने शिकायत में बताया है कि उसकी बहन गुड्डी की शादी 6 साल पहले कोजी खान के साथ हुई थी।लेकिन एक साल बाद में ही कोजे खान की मौत हो गई।
उसके बाद उसकी बहन गुड्डी को दूसरी शादी करने के लिए ससुराल की ओर से दबाव डाला जा रहा था। लेकिन गुड्डी दूसरी शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। जिसके चलते उनके परिवार के बीच विवाद चल रहा था। इससे नाराज परिवार वालों और ससुराल वालों ने एक दिन गुड्डी की पिटाई की और गुड्डी की जीभ और नाक काट डाले। उसका दाया हाथ भी तोड़ डाला।
बच्ची को बचाने के लिए गई गुड्डी की माता पर भी हमला करके उसको भी घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में मुख्य आरोपी जानू खान को पकड़ लिया गया है और उसके साथ रहे अन्य लोगों को ढूंढा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में अन्य आरोपी शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की गई है। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खड़े हो गए हैं।
कुछ दिनों पहले,साबरमती के साधिमाता मंदिर क्षेत्र में पड़ोसी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ शारीरिक छेड़खानी की घटना में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों किशोरी अकेले थी तब पड़ोस में रहने वाले प्रकाशने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने अपनेआप को उससे छुड़ाया और घटना के बारे में अपनी भाषा में मां को बताया। इससे घबरा गई मां ने आरोपी को फटकार लगाई, जिससे आरोपी और उसका भाई किशोरी के घर गए और परिवार को जान से मारने और किशोरी के साथ बलात्कार करने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि साबरमती क्षेत्र में पार्लर चलाने वाले किशोर भाई की 13 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से मंद है। वह मंद बच्चों की स्कूल में 7 वीं कक्षा में पढ़ रही है। 12 नवंबर को किशोर की पत्नी और बच्ची अपने घर मे थे।
तब पडोंस में रहने वाले प्रकाश उर्फ चिचू ने किशोरी को पीछे से पकड लिया। किशोरी चिल्लाती हुई भागी और अपनी माँ को जाकर सब बताया। उसने मां को अपनी भाषा में सब बता दिया।
इसके बाद प्रकाश उर्फ चिचू को पीड़ित की मां ने फटकार लगाई और फिर से ऐसा नहीं करने के लिए कहा। इससे नाराज प्रकाश और उसके भाई दिनेश पिछले रविवार को किशोरभाई के घर पहुंचे।
उन्होंने धमकी दी, "हम तुम्हारी बेटी का बलात्कार करेंगे और उसे मार देंगे।" साबरमती पुलिस ने प्रकाश उर्फ चिचू और दिनेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। प्रकाश ने भी लड़की के पिता सहित लोगों के खिलाफ पिटाई का मामला दर्ज करवाया है।
अहमदाबाद के नवरंगपुरा क्षेत्र में शादी के बाद पति के साथ बैंग्लूरू में रहने गई पत्नी पर वॉच रखने के लिए पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाए। पति की उल्टी सीधी हरकतों से बाज आकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करने वाली मनीषा की शादी झारखंड के दिनेश( परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी दोनो बैंग्लूरू रहने चले गए। वहां दिनेश के मन में मनीषा के प्रति संदेह होने लगा। वह उससे उल्टी पुल्टी बातें पूछता और मानसिक त्रास देने लगा। इसके बाद उसने मनीषा से झगडा शुरू कर दिया।
इतने से मन शांत नहीं होने के कारण उसने अपने घर में सभी जगह कैमरा लगा दिया है। इससे महिला परेशान हो गई है। महिला के पास कोई प्राइवेसी नहीं रह गई थी। अंत में महिला कंटालकर अहमदाबाद आ गई और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बेग्लूरू में भी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।
उल्लेखनीय है कि पति पत्नी के बीच शक के कारण कई घर बिखर गए है। ऐसे मामलों को आपस में बैठकर सुलझाए जा सकते हैं, लेकिन थोडी सी जिद के कारण पति, पत्नी और उनके साथ बच्चों के सपने टुट जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पति पत्नी आपस में एक दूसरे को समझे और एक दूसरे की छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें।
कहते हैं कि कच्ची उम्र का प्यार ज़्यादातर धोखा ही देता है। कच्ची उम्र में अगर पांव डगमगा जाए तो जिंदगी भर के लिए जोखिम बन जाता है। शहर के सचिन क्षेत्र में साईं बाबा रेजीडेंसी में रहने वाली एक किशोरी को एक शादीशुदा एक बच्चे के बाप से प्यार हो गया और वह बदमाश भी किशोरी की नासमझी का लाभ उठाते हुए किशोरी को भगा ले गया और मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद किशोरी गर्भवती हो गई।
यह सारा मामला अब सामने आ रहा है। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि राजा भैया उर्फ राजा छोटेलाल सोनगर सचिन के नवदुर्गा सोसाइटी में रहता है और लूम्स के कारखाने में नौकरी करता है। मूल यूपी के रहने वाले राजा भैया के साथ उनका परिचय लॉकडाउन के दौरान हुआ था। इस दौरान राजा भैया कई बार उनकी अनुपस्थिति में घर पर आता था।
इस बारे में कई बार लड़की के भाई ने पिता से भी शिकायत की थी लेकिन वह कुछ कह पाते इससे पहले ही राजा भैया ने उनकी 14 साल की लड़की को प्यार के चक्कर में फंसा लिया और उसे लेकर भाग गया। किशोरी को मंदिर में ले जाकर शादी कर लिया। किशोरी को भगा ले जाने के कुछ दिन बाद ही अपने दोस्तों के साथ राजा ने रूम खाली कर दिया और दूसरी जगह चले गया।
बताया जा रहा है कि जब घर वालों ने शिकायत की तब पुलिस सक्रिय हुई और किशोरी को यूपी से लेकर आई।किशोरी ने बताया कि जब उसकी मम्मी नहा रही थी तब राजा आया और उसे भगा ले गया।दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। फिलहाल राजा पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस ने बताया कि वह शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है।
बताया जा रहा है कि सितंबर में राजा की पत्नी बीमार हो जाने के कारण संजीवनी हॉस्पिटल में 4 दिन थी। उस दौरान राजा किशोरी के घर आता था किशोरी की माता की तबीयत भी एक बार खराब हो गई थी। इस दौरान भी राजा बार-बार उनकी खबर पूछने के लिए किशोरी के घर आता था।
लोगों पर कौन सा भूत सवार हो गया है। जहां देखो वहीं पर बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल हम जिस घटना की बात कर रहे हैं। इस घटना में झारखंड के गुमला गांव में कक्षा 5 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 लोगों ने रात भर गैंग रेप किया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्ची को घर से उठाकर ले गए थे।यह घटना शनिवार देर रात की है।रविवार को इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया।लेकिन घटना सब लोगों के सामने आई जब
पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला किया और उनके हाथ-पांव काट डालने की कोशिश की।फिलहाल दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामजनों का कहना है कि पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराने के लिए दबाव किया गया।साथ ही लड़की को मार डालने और घर को आग लगा देने की भी धमकी दी गई है।
पूरी घटना के सिलसिले में चैनपुर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देंगे। पीड़ित और आरोपी दोनों ही अलग-अलग समुदाय के हैं।
जिसके चलते दोनों समुदाय में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए गांव में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है किया गया है।