खेलकूद में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाले डांग जिला की दौड़ वीर सरिता गायकवाड को राज्य सरकार ने पुलिस डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सम्मानित किया है। मिली जानकारी के अनुसार डांग जिला में सुबीईर तहसील के कराडिया आंबा गांव में रहने वाली सरिता गायकवाड ने 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में 4बाय400 मीटर रिले दौड़ में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था।
इस तरह से सरिता गायकवाड ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। तब से सरिता गायकवाड को गोल्डन गर्ल के नाम से जाना जाता है। इसके बाद सरिता ने वर्ष 2019 में पंजाब में आयोजित एथलेटिक चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ 57.21 सेकेंड में पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गोल्ड मेडल जीता था।
इसके अलावा एशियन गेम में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। जिसके चलते भारत सरकार की ओर से सरिता गायकवाड को नकद अवार्ड दिया गया था साथ ही क्लास वन नौकरी की भी घोषणा की गई थी। शनिवार को सरिता गायकवाड को डिप्टी कमिश्नर पद के तौर पर सम्मानित किया गया।
सरिता गायकवाड ने यह जिम्मेदारी गांधीनगर जाकर स्वीकार ली। अब वह आगे की ट्रेनिंग लेंगी। सरिता गायकवाड के सम्मान से देशभर के खेलकूद स्पधर्को में खुशी का माहौल है।