रिंग रोड के गणेश मार्केट में कैलाशपति टेक्सटाइल और कैलाशपति एजेंसी के नाम से कपड़े का कारोबार करने वाला कपड़े दलाल के माध्यम से शहर के 20 व्यापारियों से अहमदाबाद के समीर टैक्स के साधवाणी बंधुओं ने कुल 62.45 लाख रुपए का माल उधार खरीदा था और बाद में पेमेंट किए बिना दुकान बंद कर फरार हो गए घटना के सिलसिले में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है।


मिली जानकारी के अनुसार अडाजन पालनपुर जकात नाका के समीप स्तुति आईकॉन में रहने वाले शंकर धनुमल शेरवानी कपड़ा बाजार में दलाली का काम करते हैं। रिंगरोड के गणेश मार्केट में कैलाश पति टेक्सटाइल और कैलाश पति के नाम से इनका कार्यालय है।

शंकर सिरवाणी के माध्यम से अहमदाबाद के सधाराम स्टेशन के सामने कुबेर नगर में पेरमभारम सोसाइटी में समीर टैक्स के नाम से कपड़ा का कारोबार करने वाला अनिल रमेश सधवाणी और उसका भाई सुरेश सधवाणी ने 90 दिन में पेमेंट करने के बहाने विश्वास देकर 12 मार्च 2019 के रोज अलग-अलग 20 व्यापारियों से 6245665 रुपए का माल उधार खरीदा था।


का माल खरीदी था। इसके बाद जब सूरत के व्यापारी पेमेंट मांगते तब पेमेंट देने के नाम पर गोल गोल जवाब देता था।कुछ दिनों बाद इन लोगों ने अहमदाबाद के अंबाबाड़ी सरदारनगर में रहने वाले दलाल लाल भाई के माध्यम से अहमदाबाद के रेवड़ी बाजार में अक्षय कुमार के नाम से दलाली काम करने वाले जगु को दो नंबर में पूरा सामान बेच दिया और शंकर सिरवाणी ने माल का पेमेंट किए बिना ऑफिस को ताला मार कर सूरत के व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की। सतवाणी बंधुओं के द्वारा की गई इस धोखाधड़ी के खिलाफ सूरत के व्यापारियों ने सलाबातपुरा पुलिस स्टेशन में शंकर शेरवानी शिकायत दर्ज करवाई है।