वलसाड के पास डुंगरी नेशनल हाइवे नंबर पर पुलिस ने नाकांबदी की थी। इस दौरान बारडोली के सात युवक नशे में धूत होकर कार में आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से तु-तु मै-मै कर ली। पुलिस ने इन सबको गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार वलसाड डुंगरी पुलिस स्टेशन के हेड कोन्स्टेबल योगेश भाई अन्य स्टाफ के साथ नाइट पेट्रोलिंग में थे डुंगरी के पास सूरत जाने की ओर कार कार तेजी से दौडते हुए आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक ने तेजी से कार दौडाकर अचानक जोर से ब्रेक लगा दी। इसके बार कार में से निकलकर कुछ लोग पुलिस से बद्तमीजी से बात करने लगे।
इनमे से सात लोगों ने शराब पीए होने के कारण पुलिस ने सबको पकड़ थाने ले गई। जो लोग पकड़े गए हैं उनमें बारडोली के आशियाना नगर में रहने वाले सोहेल हफाज शेख, बारडोली रामजी मंदिर के पास रहने वाला नंदी उस्मान सिंधी, बारडोली रामजी मंदिर के पास ताइवाड में रहने वाला अकरम अब्बास मकराणी, बारडोली मद्रेसा की चाल सूरती झांपा के पास रहने वाला एजाज फारूख शेख, बारडोली माछीवाड पारसी गली में में रहने वाला रिजवान सलीम शेख, बारडोली कोर्ट के सामने रहने वाला मोहम्मद अशद मोहम्मद कागजी बारडोली के माछीवाड में रहने वाला सैफ अली खान तथा शाहरूख खान पठान शामिल है। पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू की है।