गुजरात एटीएस ने सूरत में कई मामलों में आरोपी सज्जु कोठारी को मुंबई से पकडने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मारपीट के मामले में सज्जु के खिलाफ गुजसीटोक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गुजरात एटीएस को मिली जानकारी के आधार पर, साजिद उर्फ सज्जु गुलाम मोहम्मद कोठारी (निवासी जमरुख गली, नानपुरा, सूरत) को मुंबई के दहिसर इलाके में छापेमारी कर पकडने में कामयाबी हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि साजिद उर्फे सज्जू गुलाम मोहम्मद कोठारी ने खिलाफ अकेले और सामूहिक तौर पर लूट, फिरौती, सरकारी कर्मचारी पर हमला, मारपीट, दंगा, मौत की धमकी, शस्त्र अधिनियम और सार्वजनिक शांति के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर अपराध दर्ज है।
व्यवसायी वर्ग या उससे पीडित लोग उसके खिलाफ शिकायत करने में डरते थे। इसलिए अठवालाइंस पुलिस ने सज्जु के खिलाफ गुजसीटोक के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस के अपराध दर्ज करने के बाद संजू छुप गया था। जिसे कि पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शूरू की है।