अहमदाबाद के वेजलपुर की विवाहिता महिला ने उसका पति समलैंगिक होने के बावजूद ससुराल वालों ने धोखे से शादी करवा दी जिससे कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
वेजलपुर क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता की शादी पालड़ी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से दूर रहता था। इस दौरान पत्नी ने पति का मोबाइल की जांच की तब उसमें अन्य पुरुषों के साथ अश्लील चैटिंग देखी। जिससे कि उसे उसके पति समलैंगिक होने की भनक हुई।
पति के मोबाइल से पत्नी ने समलैंगिकों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एप्लीकेशन देखी। जिससे की पत्नी ने इस एप्लीकेशन के बारे में पूछताछ की तो उसने सजातीय होने का इनकार किया था लेकिन शक होने पर पत्नी ने भी अपने मोबाइल में यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर लिया और गलत आईडी बनाकर अपने पति के साथ लड़का बन कर बात करने लगी। एक दिन पत्नी ने चैटिंग के दौरान पति को रिवर फ्रंट पर मिलने की बात कही।
पति जब रिवर फ्रंट पर पत्नी से मिलने गया तो वहां पत्नी को देखते ही दंग रह गया और उसका भांडा फूट गया। पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और इस पर पति ने माफी मांगी और कहा कि मैं समलैंगिक हूं। मेरे माता पिता ने मेरी इच्छा के खिलाफ शादी कर दी है। जिससे की पत्नी नाराज हो गई और वह घर छोड़ने के लिए तैयार हो गई लेकिन सासु और ससुर ने पत्नी को मना मनाने का प्रयास शुरू किया।
उन्होंने कहा कि यदि यह बात किसी को कहोगी तो हमारी बदनामी होगी। इसके बाद उनके बीच झगड़ा होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। वह सुरेंद्रनगर में अपने चाचा के यहां चली गई। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कई दिन बाद भी अभी तक वह शारीरिक संबंध नहीं बना सकी है। उसके पति उसे कई बार घूमने ले गए लेकिन अभी तक संबंध नहीं बना है। इस घटना के सिलसिले में पत्नी ने घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी की मामला दर्ज करवाया है।