कहते है कि स्वाद पसंद हो ऐसी चीज खाने के लिए इंसान कोई भी नियम तोड सकते हैं। स्वाद भी किसी नशे से कम नहीं। हालाकि यह सब बातें सिर्फ खाने पीने के शौकीनो को ही ज्यादा पत चल सकती है। खाने के स्वाद के लिए लोग लाखों खर्च देते हैं। कोई भी देश हो स्वादप्रिय लोग हमेशा ही नए नए कारनामों के चलते प्रकाश में आते रहते हैं।


चीज वस्तुओं और अन्य प्रकार की चोरी की की घटनाएं ऐसे तो चोरी तो सामने आते रहती हैं लेकिन इस बार चड्ढी में समोसा चुरा लेने की एक घटना चर्चा का विषय बनी है। बात ऐसी है कि जेल में कैद एक आरोपी को जेल का भोजन अच्छा नहीं लगता था।एक दिन मौका हाथ लगने पर उसने अंड़र वियर में चार समोसा चुरा लिए। यह घटना बर्मिंगहोम की है।

मिडलेन्ड पुलिस के क्रिमिनल जस्टिस डिपार्टमेन्ट के इन्सपेक्टर मंज आहिर का कहना है कि ऐसे तो चोरी के कई मामले सामने आते है लेकिन समोसा चोर ने हमे भी आश्चर्य में डाल दिया है। उनका कहना था क शायद चोर ने हमारी पॉजिटिव ट्रीप एडवाइजर के बारे में नहीं जाना।

इस तरह के बीते दिनों और आश्चर्य जनक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ओल्डबरी में 6 दिसंबर को एक व्यक्ति हमला करने जा रहा था। इस दौरान उसे पकड लिया गया। पकडने के बाद पता चला कि उसे टाइप-2 का डायिबिटिज है। ऐसे में जांच के बाद उसे रक्त चढाना पड़ा और उसके घर से दवा लाने जाना पड़ा था। इस तरह पुरी रात पुलिस को दौडना पड़ा।