गुजरात में आज स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम में जिला और तहसील पंचायत सहित नगर पालिका के चुनाव में भाजप नए अपना विजय रथ दौड़ाया है। जारी परिणामों में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की हार हुई है। सवेरे से ही मत गिनती को लेकर चुनावी माहौल छाया हुआ है। कई उम्मीदवार जीत रहे हैं तो कुछ बड़े उम्मीदवार हार भी पा रहे हैं।

ऐसे में साणंद तहसील पंचायत की पीपल सीट पर से लीलाबेन ठाकोर जीत गई है लेकिन ठाकुर का चुनावी परिणाम के एक दिन पहले ही निधन हो गया। जिला पंचायत तहसील की पीपल सीट पर से निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रही थी।

मंगलवार को स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम घोषित हुए लोगों को ने देखा लीला बहन को विजई तो बना दिया लेकिन वह इस जीत का मुंह नहीं देख सकी। लीला बहन का सोमवार को चुनाव परिणाम के एक दिन पहले ही निधन हो गया।

आपको बता दें कि गुजरात में महानगर पालिका नगर पालिका, जिला पंचायत और तहसील पंचायत के चुनाव में महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी। इसके अलावा जिला पंचायत,तहसील पंचायत और नगर पंचायत के चुनाव में भी भाजपा का विजय पताका लहराया।एक बात यह भी है कि इस चुनाव में पहली बार गुजरात में दावेदारी कर रही आम आदमी पार्टी को नगर पालिका में 27 सीटें बैठने मिलने से सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए है।