सेनीटाइज करने के बाद लोगों को आग के पास जाते समय का ख्याल रखना चाहिए। इसके कारण आग लगने का भय रहते हैं। ऐसी ही एक घटना 7 दिसंबर को हुई। इसमें तीन जन बुरी तरह से जल गए थे। तीनो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां कि तीनों की मौत हो गई।
घटना ऐसी है कि पति ने हाथ सेनेटाइज करने के बाद तवे पर बन रहा पराठा लेने गए और आग लग गई इस आग को बुझाने के लिए पत्नी ने प्रयास किया तो उसकी साड़ी में भी आग लग गई। उनकी आवाज सुन के पास में बैठी 7 साल की पौत्र भी डर के मारे उन्हें लिपट गई।
जिससे कि इस घटना में तीनों जन जल गए। घटना में तीन जनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजु फकीरचंद वर्मा की पत्नी मीना वर्मा भोजन बना रही थी। की उनकी सात वर्ष की पौत्री उनके समीप में बैठी थी। इस राजू फकीर चंद वर्मा ने हाथ में सेनेटाइजर लगाया था। वह भोजन करते समय तवे पर से पराठा ने उतारा ।
हाथ में सेनेटाइजर होने के कारण राजु वर्मा के हाथ में आग लग गई यह देखकर पत्नी मीना वर्मा डर गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में नीचे रखा हुआ केरोसिन का डिब्बा भी गिर पड़ा और केरोसिन फैल गया। डर के मारे मीना वर्मा चिल्लाने लगी।
इस दौरान 7 वर्षीय बच्ची भी आ कर अपनी नानी को लिपट गई जिससे कि वह भी बुरी तरह जल गई। 7 दिसंबर को हुई इस घटना में तीनों जनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां कि नानी और पौत्री के बाद शुक्रवार को नाना की मौत हो गई।
पालनपुर के सेवियोन कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार को चौथे मंजिल पर आग लग जाने के कारण भगदड़ मच गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि सेनीटाइजर से आज किस तरह लगती है यह प्रयोग करने के चक्कर में वहां आग लग गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पालनपुर फायर स्टेशन के सामने सेवियोन कमर्शियल बिल्डिंग के चौथे मंजिल में दुकान नंबर में ऑनलाइन सामान बिक्री करने की दुकान थी।जिसमें कि कल दोपहर अचानक आग लग गई।जानकारी मिलने के बाद स्टेशन के अधिकारी टीम के साथ वहां पर पहुंच गए।
एक डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया।घटना में जल गए 19 साल के सोहम महेश भाई शाह को उपचार के लिए भेजा गया।
फ़ायर स्टेशन के पटेल ने मीडिया को बताया कि थे बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर आग लगी थी।इसमें एक कर्मचारी ने सेनेटाइजर की बोतल जलाने पर जलती है कि नहीं परीक्षा करने के लिए प्रयोग किया। जिससे की आग लग गई।
ऑफिस में प्लास्टिक का सामान पड़ा हुआ था। जिसके चलते धीरे-धीरे आ गई दुकान में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया युवक का प्रयोग जानलेवा हो सकता था।
उल्लेखनीय है कि सेनेटाइजर ज्वलनशील है यह तो उसकी बोटल पर लिखा भी रहता है लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसी उल्टी सीधी हरकत कर अपने साथ दूसरों की जान के लिए भी जोखिम खड़ा करते है।