शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ़ तेलंगाना चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के डेलिगेशन ने पांडेसरा स्थित लक्ष्मीपति इंडस्ट्रीज का दौरा किया।लक्ष्मीपति ग्रुप के डायरेक्टर संजय सरावगी ने बताया की 1917 में स्थापित 106 साल पुरानी संस्था के डेलिगेशन में फेडरेशन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीला जयदेव सहित स्टील, टेक्सटाइल, रक्षा विभाग, हैवी इंजीनरिंग, आईटी, टायर-ट्यूब, आदि सहित अनेकों अलग-अलग व्यापार से जुड़े लोग आये।

इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपति ग्रुप की पांडेसरा स्थित डाईंग मील, सचिन स्थित वीविंग यूनिट एवं पलसाना स्थित हैवी इंजीनरिंग यूनिट का दौरा किया।उन्होंने यहाँ के टेक्सटाइल यूनिट, वर्क कलचर, सफाई आदि की तारीफ की।
इस दौरान उन्होंने सूरत के साथ टेक्सटाइल, हैवी इंजीनरिंग सहित अनेकों उद्योग में आपसी सहयोग से कैसे आगे बढे आदि पर विस्तार से चर्चा की।लक्ष्मीपति ग्रुप द्वारा सभी का भव्य सम्मान किया गया।उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीपति ग्रुप टैक्सटाइल सेक्टर में जाना माना नाम है। नइ नइ टेक्नोलॉजी को अपनाने और इनोवेशन मे ग्रुप हमेशा आगे रहता है।
सूरत,
तमिलनाडु सरकार के हैण्डलूम एवं टेक्सटाइल मिनिस्टर थिरु आर. गाँधी एवं उनके सचिव डीपी यादव सहित अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को सचिन स्थित लक्ष्मीपति प्लांट का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने यार्न एवं कपड़े के बनने की प्रोसेस को बारीकी से समझा ।लक्ष्मीपति ग्रुप के डायरेक्टर संजय सरावगी ने बताया कि श्री थिरु आर. गाँधी ने तमिलनाडु में आने एवं प्लांट डालने का निमंत्रण दिया।उन्होंने कहा कि सरकार कि तरफ़ से आपको हर संभव मदद की जायेगी। उनके पूरे डेलीगेशन ने धागे से लेकर कपड़े बनने तक की नई-नई तकनीक के बारे में भी खुलकर चर्चा की।
इसके पश्चात उन्होंने मार्केट स्थित लक्ष्मीपति के सेल्स ऑफिस गये एवं कपड़े की मार्केटिंग के बारे में समझा । लक्ष्मीपति ग्रुप द्वारा सभी का स्वागत किया गया ।
सूरत
कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी के सुझाव के अनुसार पूरे राज्य में लॉक डाउन किया जा रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान, सांसद श्री सीआर पाटिल की ओर से सूरत और नवसारी जिलों की विधवा, वरिष्ठ नागरिक और कुछ जरूरतमंद लोग को एक किलो चावल के 50 हजार से अधिक चावल किट का वितरण शुरू किया गया है।
श्री हेमंतभाई देसाई-रिलायंस इंडस्ट्री का अनुमानित 25 हजार रुपये मूल्य का 25 हजार रुपये, श्री सुरेशभाई अग्रवाल-रूपा 5 लाख रुपये का 5 हजार किट, प्रतिभा समूह का श्री महेंद्र चौधा 5 लाख और 5 लाख रुपये। हजारों किट, लक्ष्मीपति समूह के श्री संजयभाई सरावगी- अनुमानित रूप से 5 लाख 5 हजार किट, श्री राजेशभाई जुनेजा द्वारा अनुमानित 1 हजार किट 1 लाख रुपये की इसके अलावा, रूपा डाइंग की श्रीमती सुधाबन अग्रवाल 1 लाख रुपये की अनुमानित 1 हजार किट के साथ शामिल हुई हैं। किट का वितरण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा किया जाएगा।