संस्कार प्रोसेसर्स के सभी कारीगर, सिक्योरिटी गार्ड से हाउस कीपिंग स्टाफ,मास्टर, नीचे स्तर से लेकर डायरेक्टर तक सभी ने एक दिन राम के नाम किया| सभी ने एक दिन का वेतन श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण किया।

555555 /- का चेक संस्कार परिवार के द्वारा आरएसएस सूरत संघ चालक सुरेश मास्टर ,विश्व हिन्दू परिषद् के सूरत महानगर के अध्यक्ष अनिल रूंगटा ,विश्व हिन्दू परिषद् के सूरत महानगर उपाध्यक्ष विक्रम शेखावत, राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान के सूरत सहप्रमुख संजय बंसल को चेक सुपुर्द किया।

इस दौरानपूरी फैक्ट्री के वर्कर व आमंत्रित मेहमानों के साथ अल्पाहार हुआ। पदाधिकारियों ने राम जन्म भूमि के इतिहास और बनने वाले भव्य मंदिर के बारे में सभी का मार्गदर्शन किया।तत्पश्चात संस्कार प्रोसेसर्स के सभी सदस्यों द्वारा उनको निधि चेक स्वरुप समर्पित की गई ।

फैक्ट्री के डायरेक्टर, कैप्टन बिपिन भाई जो स्वयं सूरत महानगर विश्व हिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष है और इस अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया की पूरे सूरत में टेक्सटाइल एवं अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार की जन जागृति फैलाई जाएगी।

साधारण से साधारण व्यक्ति का भी योगदान राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए हो उसकी कोशिश की जाएगी।उन्होंने बताया की ये केवल राम मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है | देश की एकता एवं विकास के लिए नीव का पत्थर साबित होगा अपना राम मंदिर। इस मौक़े पर SUBHASH SAREES एंड इंडस्ट्रीज एवं संस्कार प्रोसेसर्स के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल एवं डायरेक्टर कैप्टन बिपिन उपस्थित रहे।