सूरत में लगातार बाजारों में चैन छिनैती और पाकिटमारी जैसी घटनाओं तो रोकने के लिए शहर पुलिस सक्रिय हो गई है। बीते दो सप्ताह से शहर में लगातार बाजारो में पाकिट मारी की घटनाएं बढने के कारण पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को इस पर नियंत्रण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सक्रिय पुलिस अधिकारियों ने इस पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है।
दिवाली के त्यौहार के कारण पाकिट मारी और चैन छिनैती जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में पॉकेटमार को पकड़ने के लिए महिला पुलिस कॉन्स्टेबल जींस पहन कर चौटा बाजार मे दिवाली के सामान खरीदने निकली थी और जब पॉकेटमार ने उसका पर्स चोरी करने की कोशिश की तो उस पर वॉच कर रहे पुलिस स्टाफ के जवानों ने उसे धरदबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के त्योहारों में लोग घरों की खरीदी करने तथा जरूरी सामान की खरीदी करने के लिए बाजारों में जाते हैं। ऐसे में इन दिनों सभी बाजारों में बहुत भीड़ रहती है। जिसका लाभ उठाकर कई लोग पॉकेट मारी और चौरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं।
दिवाली के कारण और सस्ती कीमत में चीजें मिलने के कारण चौटा बाजार में इन दिनों बड़ी भीड लग रही है। यहां पर शहर के कोने-कोने से लोग आते हैं। जिसके चलते पाकिट मारो को मौका मिल जा रहा है। रोज लोगों को अपने गले की चेन और पैकेट से हाथ धोना पड़ रहा है।
इसे ध्यान में रखते हुए अठवा लाइंस पुलिस ने बाजार में चोर को पकड़ने के लिए ट्रेप की थी। जिसमें की तेजल लक्ष्मण सिंह नाम की एक महिला कॉन्स्टेबल जींस और टीशर्ट पहन चौटा बाजार के मोटा मंदिर के पास कटलरी दुकान में सामान लेने गई थी। पुलिस ने तय किए प्लान के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल खरीदी के दौरान लापरवाही दिखा रही थी।
इस दौरान एक पैकेट मार ने उनके पीछे में से पर्स निकालने का प्रयास किया। तब अन्य 3 पुलिस कर्मचारी भी जो कि साथ में खड़े थे उन्होंने को पकड़ लिया। ऊन गांव में रहने वाली पॉकेटमार नफीस कुरेशी के पास से और एक पर्स मिला था जिसमें की नकद1400 रूपए थे। पुलिस ने पॉकिटमार महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।