9 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आकाश में दिखेगा यह अद्भुत नजारा, हो जाइये तैयार

चार दिनों के बाद से दुनिया भर में आगामी 22 अक्टूबर तक आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ड्रैकॉनिक उल्का वर्षा का नजारा लोगों को देखने को मिलेगा।

हर घंटे लगभग 50 से 100 उल्काएं गिरती नजर आएंगी। खगोल शास्त्र में ऐसी घटना कभी कभार ही नज़र आती है। वैज्ञानिकों ने समुद्री तथा पर्वतीय क्षेत्रों में पडाव डालकर यह नजारा देखने की तैयारियां शुरू कर दी है।

आकाश में उल्का की बरसात होगी ऐसा दृश्य बनेगा। साथ ही पटाखों की आतिशबाजी हो रही हो ऐसा माहौल बन सकता है। भारत जन विज्ञान जाथा के राज्य चेयरमैन और एडवोकेट जयंत पंड्या ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार से मंगलवार मतलब कि 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 22 अक्टूबर तक ड्रैकॉनिक उल्का की बरसात होते दिखेगी। 9 तारीख को पूरे दिन तथा 10 तारीख को मध्य रात्रि से प्रातः काल तक उल्काएं गिरते दिखेंगी।

2 दिन उल्का वर्षा के कारण आतिशबाजी का दृश्य बन जाएगा। हालांकि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। तारीख 14, 19 और 22 इन 3 दिनों में यह नजारा देखा जाएगा। यह दृश्य बिना किसी साधन के सिर्फ आंखों से देखा जा सकेगा उल्का वरसाद 1 साल में 10 से 12 बार आकाश में देखी जाती है।