दुनिया में सर्जरी के कई मामले ऐसे सामने आते हैं जिन्हें देखकर या सुनकर आप आश्चर्य चकित हो जाएँगे। रोंगटे खड़े कर दें ऐसी घटनाएँ भी मेडिकल साइंस के सामने आता रही है। इसी तरह के एक घटना ने फिर से पुरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस घटना के कारण खुद डॉक्टर भी आश्चर्य में है।
मॉस्को में डॉक्टर हाल ही में एक ऐसे मामले में सामने आए जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। रूस के दागिस्तान इलाके में रहने वाली एक महिला के मुंह से एक मीटर लंबा सांप निकलने पर डॉक्टर भी नाराज हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने घर के यार्ड में सो रही थी। नींद के दौरान उसका मुंह शायद खुला रहा होगा उस दौरान एक मीटर लंबा सांप उसके खुले मुंह में घुस गया था शायद महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। जागने के बाद उसके पेट में बहुत दर्द होने लगा। कुछ देर तक इंतज़ार करने के बाद भी ठीक नहीं होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
डॉक्टरों ने सोनोग्राेफी सहित अन्य रिपोर्ट में देखा कि उसके शरीर में कुछ चल रहा है। जब इसे निकालने के लिए सर्जरी की गई, तो यह एक मीटर लंबा जीवित सांप पाया गया।डॉक्टर हैरान रह गए। इस तरह का मामला उनके पूरे करियर में कभी नहीं हुआ। यह घटना मेडिकल सायन्स के लिए भी अजूबा है कि जीवित ज़हरीला प्राणी शरीर में जाने के बाद भी किस तरह से जीवित बच गया।
घटना की वीडियो क्लिप दुनिया भर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तरह की घटना को लोगों ने शायद ही कभी देखा हो।