विजयादशमी के पावन अवसर पर वनबंधु एकल अभियान द्वारा विश्वस्तरीय विशाल सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन 25 अक्टुबर 2020, रविवार को सुबह 6 से रात 10 बजे तक किया जायेगा।
सुन्दरकाण्ड आयोजन समिति के मुख्य संयोजक एवं श्री हरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए महेश मित्तल ने बताया की सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन सभी परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से किया जायेगा एवं वह अपनी समय की अनुकूलता के हिसाब से पुरे दिन में कभी भी पाठ करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ एकल व्यास कथाकारों द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन किया जायेगा, जिसका डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण किया जायेगा।
आयोजन में सम्पूर्ण विश्व से हिन्दू समाज के लोग इसमें हिस्सा लेंगे | वनबंधु एकल अभियान द्वारा आयोजन के माध्यम से करीबन 25 लाख परिवारों द्वारा विजयादशमी के दिन सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन परिवार के सभी सदस्यों के साथ करवाने का लक्ष्य रखा गया है | इसका उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ियों एवं बच्चों में अच्छे संस्कार को विकसित करना एवं अधिक से अधिक लोगों को एकल परिवार से जोड़ना है।
ज्ञात रहे की वनबंधु एकल अभियान 31 वर्ष पुरानी एवं भारतवर्ष में 1 लाख से भी अधिक एकल विद्यालय संचालित करने वाली संस्था है, जिसे गाँधी शांति नोबल पुरस्कार भी मिला है | वनबंधु एकल अभियान द्वारा 23 अगस्त को अखिल भारतीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जो हिन्द वर्ल्ड बुक of रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ।