“मांडना” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को ट्रस्ट की महिला शाखा द्वारा “मांडना” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार दिया गया

दोपहर दो बजे से डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित मांडना प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हमें हमारी संस्कृति से खुद को जोड़कर रखना था।

प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में किया गया। दोनों आयु वर्ग में प्रतियोगियों ने भारतीय त्यौहार एवं पर्व पर बनने वाले एक से बढ़कर एक मांडना बनाया। सभी लोगों ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया।

ट्रस्ट द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हमें हमारी संस्कृति से खुद को जोड़कर रखना था। इस उद्देश्य के साथ बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता में शामिल हुए

इस मौके पर महिला शाखा अध्यक्षा सुनीता कानोडिया, सचिव सुधा चौधरी,कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति गोयल, सत्यभामा अग्रवाल, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित रही |