इस लड़की को क्या पता था कि इस जांच के बाद इसके उपर आसमान टूट पड़ेगा। लडकी तो सिर्फ सामान्य जांच के लिए अस्पताल गई थी, लेकिन इस जांच ने तो जैसे उसकी दूनिया ही बदल दी है। इस जांच के बाद उस पर आसमान टूट पडा है और ससुराल वालों ने उसका साथ देने से इन्कार कर दिया है।
शहर के डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले परिवार की लड़की की शादी महाराष्ट्र के शिंदखेड़ा में हुई थी। यह महिला जब गर्भवती हुई तो इसकी जांच के लिए होस्पिटल में ले जाया गया था। वहां पर इसका एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आया। जिससे ससुराल पक्ष वालों ने इसके साथ बुरा व्यवहार शुरू कर दिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना में महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
डिंडोली पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार डिंडोली में रहने वाले महाराष्ट्रियन परिवार के लड़की की शादी महाराष्ट्र धूलिया में शिंदखेड़ा तहसील में रहने वाले गणेश राजेंद्र पाटील के साथ हुई थी। 2019 में जब लड़की प्रेग्नेंट हुई।
तब उसका एचआईवी टेस्ट कराया गया जिसमें पॉजिटिव थी। इसके बाद से लड़की के ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर यहां से चली जा धमकी देने लगे। इस घटना के खिलाफ इस लड़की ने पति तथा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लडकी की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।