सूरत में कोरोना की परिस्थिति नियंत्रण में आने के बाद व्यापार उद्योग खुल रहे है लेकिन अभी सिटीबस नहीं शुरू होने से लोग परेशान है, लोग सिटीबस जल्दी शुरू ह ऐसा चाहते है। हालाँकि कुछ दिनों पहले शहर के 5 रूट पर 83 बसें शुरू करने का फैसला किया गया था और अब अन्य तीन रूट पर 50 बसें बहाल की जाएंगी। सवेरे 6:30 बजे से शाम को 7:00 बजे तक 8 रूट पर कुल मिलाकर 113 बसें दौ़डेगी।

सूरत में बड़ी संख्या में लोग बीआरटीएस बसों पर आधारित है जो कि बंद होने के कारण सभी लोग परेशान हों गए।बसें शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी और अहमदाबाद में एमटीएस और बीआरटीएस के सिलसिले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि इस महीने के अंत में यह दोनों बसें शुरू कर दी जाए ऐसी संभावना है।

फिलहाल बड़ी संख्या में लोग अपने गांव की ओर पलायन कर गए हैं इसलिए 50% ही यात्री मिलने की संभावना है। बसों को शुरू करने से पहले सेनीटाइज किया जा सकता है साथ ही बसों की ट्रिप के पहले ड्राइवर और कंडक्टर को थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने के बाद ही बस चलाने की छूट दी जाए ऐसी भी संभावना है।

गुजरात में कोरोना की दूसरी लहर अभी तक बहुत घातक सिद्ध हुई है। बड़ी संख्या में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। प्रतिदिन बड़ीं ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे थे, हालांकि अब परिस्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने से प्रशासन सारी सुविधाएं बहाल कर रहा है। शहर में लोग दूर दूर से नौकरी के लिए आते जाते है वह चाहते हैं कि जल्दी सिटी बस सेवा चालू हो!


सूरत के अठवा और रांदेर क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मनपा ने शहर के 20 रूट सीटी बस रोकने का फैसला किया है। अठवा और रांदेर के तथा कपड़ा बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन 300 अधिक बसें चल रही थीं। बस सेवा को अचानक बंद करने का फैसला करने से लोग परेशान हो गए है। मनपा प्रशासन के फैसले से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडेगा।


बीते दिनों मनपा चुनाव के दौरान सूरत में राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम और चुनावी रैलियों तथा प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में भीड हुई कोई संयम नहीं रखा गया। तब पुलिस और मनपा ने कड़े कदम नहीं उठाए और अब नगरपालिका के नए नए कदम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के अठवा और रांदेर ज़ोन क्षेत्रों में कोरोना बढने के कारण भोजन और पेय पदार्थों के आउटलेट स्वैच्छिक बंद करने का फैसला किया गया था।

इसके बाद अब प्रशासन ने अब रांदेर और अठवा ज़ोन क्षेत्रों में शहर और बीआरटीएस बस सेवा को बंद करने का फैसला किया है।रांदेर,पाल अडाजन,उमरा, अठवा वेसू क्षेत्र के साथ बाजार क्षेत्र में संक्रमण बढ़ने के कारण इन क्षेत्र में बीआरटीएस और सिटी बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि नगरपालिका द्वारा बंद किए गए 20 मार्ग एक दिन में 300 से अधिक बसें चलती हैं और हजारों यात्रियों को ले जाते हैं। मनपा ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किए बिना। सिस्टम ने सभी 20 मार्गों पर बस सेवा बंद करने का फैसला किया है।