सूरत के 700 से अधिक परिवारों में तीन से अधिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव

बीते कुछ दिनों से सूरत में एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ कोरोनावायरस पाए गए हो ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ है। इस ट्रेंड ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सूरत में अब तक 700 से अधिक परिवार ऐस हैं जिसमें के 3 या अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव है। एक से अधिक सदस्यों को पॉजिटिव हो तो उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाता है।

उन्हें अधिक तकलीफ हो तो उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल किया जाता है। सूरत में लॉकडाउन का कड़क पालन किया गया था। उस दौरान केस कुछ कम थे लेकिन, अनलॉक के बाद जैसे-जैसे व्यापार उद्योग में छूट दी गई है। वैसे वैसे केस बढे हैं।

कोरोना के शहर के रांदेर, आठवा, कतारगाम, सेंट्रल जोन आदि में पूरा परिवार कोरोनावायरस हो गया है। ऐसा ट्रेंड देखा गया है। कई परिवारों में तो 3 से अधिक लोग संक्रमिक है। मनपा ने लोगों की समस्या को देखते हुए होम आइसोलेशन की व्यवस्था की थी लेकिन एक से अधिक लोगों को कोरोनावायरस सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाता और कोरोनावायरस का भी उल्लंघन होता है। इसलिए उन्हें कम्युनिटी आइसोलेशन में दाखिल कराया जा रहा है।

अब प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव घरों में जिन लोगों को शुगर,किडनी की बिमारी हो लेकिन कोई अन्य बीमारी ना हो उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट का फैसला किया गया है। ऐसे क्षेत्रों को माइक्रो कंटेंटमेंट घोषित किया गया है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को कम्युनिटी आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक 250 से अधिक लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि के कारण इस साल सूरत में सार्वजनिक गणेशोत्सव पर प्रतिबंध लगाया गया था। लोगों ने इसे घर पर स्थापित करके भक्ति के साथ गणेशोत्सव को मनाया। लोगों के घरों में सोशियल डिस्टैंस और मास्क के साथ गणेश वंदना की गई, लेकिन इसके बावजूद कोरोना के संक्रमण की संभावना बढ़ गई है।

मनपा ने लोगों को पहले ही चेताया था किकहा, गणेशोत्सव के बाद 10 दिनों में मामलों की संख्या बढ़ सकती है। गणेशोत्सव से पहले, सूरत में पॉजिटिव केस की संख्या घट रही थी, लेकिन गणेशोत्सव के बाद, मामलों की संख्या अब बढ़ रही है और आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। पिछले कुछ दिनों में प्रत्येक क्षेत्र में पांच से दस मामलों की वृद्धि हुई है।

इनमें से ज्यादातर में गणेशोत्सव में जाने की हिस्ट्री सामने आ रही है। मनपा ने लोगों से अपील की है कि जो लोग गणेशोत्सव में शामिल हुए है यदि उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार हो तो जांच करवानी चाहिए। संभवत: आने वाले दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ भी सकते हैं।

सूरत में बुधवार को इतने कोरोना पॉज़िटिव की प्रशासन भी चकरा गया!


सूरत
सूरत में कोरोना के मामले में बहुत तेजी से उछाल आया है। अनलॉक-1 में औधोगिक गतिविधियों को तेज करने के लिए सरकार ने कई शर्तो के साथ व्यापारिक इकाइया और उधोगो को खोलने की छूट देने के साथ ही कोरोना के केस में बढोतरी हो रही है। बुधवार को सूरत में कोरोना के 85 नए मामले दर्द हुए है। इतनी बड़ीं संख्या में कोरोना के मरीजो के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब तक सूरत में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1781 है।

इनमें मृतकों की संख्या 76 है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1168 है। कोरोना से ठीक होने वालों का रेशियो 66.8 है। पालिका के कमिश्नर ने बताया कि सूरत के लिंबायत, कतारगाम और उधना क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज बढ रहे हैं। आज जो कोरोना पॉजिटिव आए उसमें अलग अलग पुलिस थाने में पकड़े गए ११ आरोपी भी शामिल है जिसमें कि पाँच महिलाए है।

एक ओर सरकार ने अनलॉक-1 में कई शर्तो के साथ व्यापारिक इकाइयों को खोलने की छूट दी है और दूसरी ओर कोरोना के केस तेजी से बढ रहे है। यह चिंता का विषय है। मनपा ने बारबार लोगों से सोशियल डिस्टेंस का पालन करने और जरूरी एहतियात बरतने को कहा है इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों की लापरवाही के कारण केस बढ रहे हैं। 

लिंबायत ज़ोन के बंद १३ मार्केट खुले
लिंबायत ज़ोन के १३ कपड़ा मार्केट पर अभी तक फ़ैसला नहीं होने के कारण वह बंद थे। उन्हें चालू करवाने के लिए फोस्टा की ओर से मनपा को बार-बार गुहार लगाई जा रही थी। अंत में बुधवार को मनपा की ओर से इन्हे खोलने की मंज़ूरी दे दी गई। मनपा की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार यह मार्केट खोल सकेंगे।


फोस्टा के महामंत्री चंपालाल बोथरा ने बताया कि इन १३ मार्कट के सिलसिले में गत रोज पालिका कमिश्नर बंछानिधि पाणी और लिंबायत ज़ोन के जतीन देसाई से चर्चा हुंई। जिस पर कार्य करते हुए मनपा की ओर से बुधवार को तमाम औपचारिकता पूरी कर यह मार्केट खोलने की इजाज़त