कोरोना के 7 महीने के समय के पश्चात शहर के लगभग 150 बगीचे गुरुवार से खुल रहे हैं। बगीचे बंद रहने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। कई लोग सवेरे वाकिंग के लिए बगीचे में जाते हैं। कई लोग कसरत करते हैं और कुछ लोग बैठने के लिए बगीचों में जाते थे लेकिन कोरोना के कारण यह सब कुछ बंद हो गया था।

आज से गार्डन खुलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत होगी। गार्डन शुरू करने से पहले प्रशासन की ओर से गार्डन में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की गई। हालांकि मनपा ने गार्डन में जाने वालों के लिए कई गाइडलाइन भी बनाई है। गार्डन में 2 घंटे से ज्यादा तक नहीं रुक सकेंगे।

गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर दंड भी किया जा सकता है। मनपा की ओर से जारी की गई गाइडलाइन इस प्रकार है। गार्डन में बगीचे पर दो हू लोग बैठ सकेंगे। गार्डन में सेल्फ़ सैनिटाइजर और मास्क अनिवार्य रहेगा। 1 साथ 5 से अधिक लोग नहीं इकट्ठा हो सकेंगे। 10 वर्ष से कम बच्चे और गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों को सुगर या ब्लड प्रेशर या अन्य बीमारी हो वह लोग नहीं जा सकेंगे।

खेलकूद के साधनों का एक साथ दो से अधिक लोग उपयोग नहीं कर पाएंगे। कचरे का निस्तारण करने के लिए कचरा पेटी का उपयोग करना होगा। मनपा की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कई दिनों के बाद गार्डन खुलने पर लोगों में उत्साह का माहौल है। बीते कई समय से लोग गार्डन खोलने के लिए मांग कर रहे थे। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों की बात मान ली है और कई शर्तों के साथ गार्डन खोलने की अनुमति दे दी है।