सूरत
सूरत शहर के आउटर रिंगरोड पर वालक ब्रिज के पास शुक्रवार की देर रात तेज गति से आ रही कार ने डिवाइडर कूद कर एक के बाद एक पांच वाहनों को जोर से ठोकर मारी। इस घटना में 6 लोगों को गंभीर चोट लगी थी। जिसमें की दो लोगों की मौत हो गई। बाकी चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दोनों ही सगे भाई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक मनोज कुमार डकरा का बेटा कीर्तन डकरा गाड़ी चला रहा था।कर में तीन लोग सवार थे।कार की स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे से बताई जा रही है। कार में सवार सभी ने शराब पी रखी थी। बताया जा रहा है कि कर इतनी तेजी से दौड़ रही थी कि उसे पर नियंत्रण पाना मुश्किल था।
घटना के बाद कर चालक वाहन से भाग गया है कार की हालत बहुत खराब हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम वहां पहुंच गई और घायलोको अस्पताल ले जाया गया है। उल्लेखनीय खनी है कि शहर में हिट एंड रन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ऐसे में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह भी जरूरी हो गया है।