सूरत महानगर पालिका के चुनाव में 27 सीटें हासिल करने के बाद आप पार्टी के हौसले बुलंद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को सूरत आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस अवसर पर मिनी बाजार में सरदार पटेल की प्रतिमा को पुष्पांजलि देकर रोड शॉ करेंगे तथा सरथाणा में लोगों को भी संबोधित करेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए आप पार्टी के मनोज सोरठिया ने बताया कि सूरत महानगर पालिका में 27 बैठक जीतने के बाद आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सूरत महानगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां हमने कर ली हैं। सूरत महानगर पालिका के टेंडर प्रक्रिया में या विकास कार्यों में भ्रष्टाचार नहीं हो इसलिए हम सतत कार्यशील रहेंगे। 26 फरवरी को अरविंद केजरीवाल सवेरे 8:00 बजे सूरत आएंगे। यहां वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

एयरपोर्ट से वह सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां पर सामाजिक और राजनीतिक अग्रणियो से मुलाकात करेंगे। दोपहर को 3:00 बजे सूरत मीनीबाजार मानगढ चौक से रोड शो में जुड़ेंगे। रोड शो की शुरूआत मानगढ चौक मिनी बाजार में सरदार की प्रतिमा को पुष्पांजलि देकर हीराबाग,रचना सर्किल, कारगिल चौक किरण चौक, योगी चौक, सीमाड़ा नाका, सरथाना जकात नाका रोड पर पूर्णाहुति करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे शाम को 7:00 बजे सूरत एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए वह निकलेंगे। सूरत में 27 सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब आगामी विधानसभा के चुनाव पर भी है।

इस बीच गुजरात में चल रहे चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सूरत में विजय हासिल करने के बाद सौराष्ट्र की ओर निकल गए हैं। सूरत में मनपा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली अच्छी सफलता के बाद आप पार्टी ने अब सौराष्ट्र की ओर रुख किया है। आम आदमी के कार्यकर्ता और कॉरपोरेटर ने जीत का जश्न मनाने की बजाय सौराष्ट्र के गांवो में पहुंच गए हैं और वहां पर भी प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रवेश के साथ ही गुजरात का राजनीतिक माहौल बदला गया है।

आम आदमी पार्टी ने सौराष्ट्रवासियों के मत जीतने का प्रयास शुरू किया है। गुजरात के 6 महानगर पालिका सहित तहसील पंचायत,जिला पंचायत और नगरपालिका में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें कि आप पार्टी ने 231 तहसील पंचायत की कुल 4777 बैठकों पर से 1067 को प्रत्याशी खड़े किए हैं। इसके अलावा 31 जिला पंचायत की बैठक पर 980 सीट पर उनके प्रत्याशी लड़ रहे हैं। इसी तरह 81 नगर पालिका में कुल 2720 बैठकों में 726 बैठकों पर आप चुनाव मैदान में है। कुल 9053 सीट पर हो रहे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 2567 प्रत्याशी खड़े किए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सूरत में मिले इस जीत का प्रचार करने के साथ ही तहसील पंचायत जिला पंचायत और नगरपालिका में भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट पाने हेतु सौराष्ट्र के जामनगर और राजकोट में जोर शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। पक्ष के अग्रणी योगेश जाधवानी ने भावनगर और बोटाद में मोर्चा संभाला है तो सूरत की सबसे युवा कॉरपोरेटर पायल साकरिया ने अमरेली जिले में आम आदमी पार्टी का प्रचार शुरू किया है। पार्टी को और मजबूत बनाया जा सके इसलिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सूरत केंद्र को दी गई है।

बहुत ही गहराई पूर्वक अभ्यास करके संपूर्ण आयोजन किया गया है। सौराष्ट्र के प्रत्येक गांव में आम आदमी के कार्यकर्ता पहुंचे ऐसी रणनीति बनाई गई है। यहां पर भी आयोजित तहसील पंचायत, जिला पंचायत और नगरपालिका में आप के प्रत्याशियों को जिताने के लिए और सौराष्ट्र में भी भाजप के विकल्प के तौर पर आपकी पसंद की के लिए आम आदमी ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।