शहर के डिंडोली की रहने वाली विवाहिता ने 2019 में अपने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अग्रिम जमानत मिलने के बाद ससुराल से नहीं आने पर सासु-ससुर को महिला पीएसआई ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जिसके चलते विवाहिता का पति महिला पीएसआई को फोन पर धमकाता और गंदे मैसेज करता था। आखिरकार महिला पीएसआई कंटाल कर डिंडोली थाने में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई।

डिंडोली थाने से मिली जानकारी के अनुसार महिला पुलिस उपनिरीक्षक पारुल मेर द्वारा हरिवंश उपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कंचनबेन उपाध्याय ने साल 2019 में पति हरिवंश, सास ललितादेवी, ससुर रामजी, नंद इमलेश के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया था कि ससुराल वालो ने उससे पांच लाख नकद, एक कार और एक फ्लैट की मांग की थी।

मामले के आरोपी अदालत गए और हरिवंश को छोड़कर सभी को अग्रिम जमानत दे दी गई। जमानत के बाद भी आरोपी थाने में पेश नहीं हुआ और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई। जिसके आधार पर मंजूरी लेने के बाद महिला पीएसआई पारुल मेरे ने ससुराल वालों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हरिवंश वहां मौजूद नहीं था। हरिवंश ने पीएसआई का नंबर लिया और फोन पर धमकी दी। साथ ही जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी और गालियां दी। महिला पीएसआई ने आज डिंडोली थाने में हरिवंश उपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। .