गत शनिवार पलसाणा में महाराष्ट्र से आई बस में पचास से अधिक कोरोना के मरीज मिले थे। इसके पश्चात प्रशासन ने महाराष्ट्र से आनेवाली निजी बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि सरकारी बसें एक सप्ताह पहले बंद कर दी गई थी। अब निजी बसें बंद करने का फ़ैसला किया गया है।यदि किसी कारण से आदेश की अवमानना की जाती है तो जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा।
अब तक बड़ी संख्या में लोग निजी बसों के माध्यम से आ रहे थे। लेकिन कोरोना बढ़ते देख प्रशासन ने निजी बसों को भी महाराष्ट्र से सूरत नहीं आने की सूचना दी है। महाराष्ट्र से सूरत के बीच ट्रिप करने वाले निजी बस संचालको ने भी इस पर सहमति बताई है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ रहे है।
प्रतिदिन 25000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। हॉस्पिटल में भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के लोग सूरत में उपचार के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पलसाना के पास शनिवार को मनपा के अधिकारियों ने 1 बस की जाँच करने पर 50 से अधिक कोरोना कोरोना संक्रमित मिले।
इसलिए प्रशासन ने लोगों से महाराष्ट्र की बहुत जरूरी हो तभी जाने के लिए कहा है। साथ ही महाराष्ट्र आने वाली निजी बसों को रोकने के लिए कह दिया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र से आने वाली सरकारी बसों को भी रोक दिया गया है। फिलहाल लोग निजी बसों और टू व्हीलर की ओर से महाराष्ट्र से आ-जा रहे हैं। लेकिन जल्दी से जल्दी इसे बंद कर देने की सूचना दे दी गई है।प्रशासन ने आगामी 10 दिनों तक महाराष्ट्र से बस नहीं और नही जाने की सूचना दी है।