महिलाओं को सशक्त बनाने स्वयं का एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ!


महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं संस्था द्वारा एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन 2 अगस्त 2021 को सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में भव्य शुभारंभ पार्षद रश्मि साबू ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में तकरीबन 80 महिलाएं पार्टिसिपेट कर अपना हुनर एक क्षेत्र के नीचे यानी अपने द्वारा तैयार किए गए वस्तुएं प्रदर्शनी में रखी थी।

स्वयं की फाउंडर मेंबर्स रितु गोयल, शशी जैन, विमल अग्रवाल, रेखा कानूनगो एवं उमा जालान ने संयुक्त रुप से बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं संस्था प्लेटफार्म प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयत्नशील है।इस प्रदर्शनी में शहर की अनेक विस्तार की सामान्य परिवार एवं स्लम विस्तार से महिलाएं अपने द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की स्टाल लगाई है। उद्घाटन सोमवार को सुबह 11 बजे पार्षद रश्मि साबू के हाथों किया गया। इस अवसर पर पार्षद रुपलबेन शाह,पूर्व डेप्युटी मेयर सुषमा अग्रवाल,सोनल मेहता सहित विविध संगठनों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य महिलाओं को प्लेटफार्म प्रदान करना है,ताकि सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। स्वयं के साथ वन बंधु परिषद महिला समिति, अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई, अग्रवाल महिला मंच, लायंस क्लब आफ मिडवेस्ट एवं स्वरा संस्था कार्यों को बल प्रदान कर रहा है। सभी अतिथियों ने महिलाओ के द्वारा महिलाओ के लिए किये जा रहे स्वयं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।