सूरत सहित देश भर में तेजी से बढ़ रहे करो ना के कारण मानी कंपनियों पर भी असर लगा है। विमानी कंपनियों ने अपनी फ्लाइट रद करना शुरू कर दी है। इस सिलसिले में स्पाइसजेट ने दिल्ली की फ्लाइट 25 अप्रैल तक रद्द कर दी है वहीं इंडिगो ने भी अपनी चेन्नई से सूरत की फ्लाइट 30 अप्रेल तक रद्द कर दी है।
देश के कई शहरों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते एयरपोर्ट पर सभी सावधानियां बरत जा बढ़ती जा रही हैं। लोगों में कोरोना के कारण भय का माहौल बढ़ रहा है। जिसके चलते आना-जाना भी धीरे-धीरे कम करने लगे हैं। विमानी कंपनियों की आवक पर असर भी हो रहा है। इस परिस्थिति को संभालने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट रद करना शुरू कर दी है।
इस सिलसिले में एक मंगलवार को सूरत से जयपुर की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। सूरत से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट को 21 से 25 तारीख तक रद्द कर दी गई है। दिल्ली में लॉकडाउन डाउन लगने के कारण यह निर्णय लिया गया हो ऐसा माना जा रहा है।
इसी तरह इन्डिगो ने भी 30 अप्रैल तक सूरत से चेन्नई की फ्लाइट को रद करने का फैसला किया है।जिस तरह से कोरोना ने दोबारा दस्तक दी है पूरे देश में भय का माहौल फैला है। हालाँकि एयरलाइंस कंपनियाँ न की गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है फिर भी लोग कहीं आने जाने से डर रहे हैं जिसके चलते विमानी कंपनियों को भी नुकसान हो रहा है।