ट्रैफिक के उल्लंघन के मामले में गुजरात के इस शहर के लोग सबसे आगे


गुजरात में ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने के बदले में सरकार की ओर से कड़ा दंड वसूला जा रहा है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि बीते 2 साल में राज्य भर में ट्राफिक का नियमों का उल्लंघन करने के बदल ले में 70.80 करोड दंड वसूला गया, जबकि 270.67 करोड पर का दंड वसूलाना बाकी है।

कोरोना काल में ट्रैफिक का नियमों का उल्लंघन के बदले में सरकार ने 7260552 ई-मेमो दिए हैं। ट्रैफिक नियमों के बदले में सबसे ज्यादा दंड राजकोट जिले में वसूला गया है। 2 साल के दौरान यहां पर 17.83 करोड़ का दंड वसूला गया। जबकि अभी यहां से 104 करोड रुपए का दंड वसूलना बाकी है।


अहमदाबाद 19.87 करोड वसूले 79.94 करोड बाकी है।वडोदरा में 10.63 करोड वसूले और 40.04 वसूलना है।राजकोट में 20.85 करोड वसूल 104.04 करोड बाकी है।सूरत 4.81 करोड वसूले और 33.11 बाकी है। गांधीनगर के लोगों से 7.39 वसूले और 5.84 करोड वसूलना है। जामनगर में 0.42 करोड वसूले और 0.23 करोड़ बाकी है।भावनगर में 0.28 करोड वसूले और 0.32 करोड़ बाकी है। महेसाणा में 0.32 करोड़ वसूले और 0.59 करोड़ बाकी है। जूनागढ में 0.34 करोड वसूले और 0.08 करोड बाकी है। जबकि साबरकांठा में 0.46 करोड वसूले और 0.55 करोड बाकी है।