वेसू रोड पर वीआइपी प्लाजा के पास श्याम रत्न एपार्टमेन्ट में रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा की जल जाने के कारण मौत हो गई। वह पूजा करते समय बुरी तरह से जल गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के वेसू क्षेत्र रहने वाली वीआईपी रोड पर श्याम रत्न अपार्टमेन्ट में रहने वाली 75 वर्षीय सुशीला देवी पूनमचंद अपने घर में 24 तारीख को सबेरे पूजा कर रही थी। इस दौरान माचिस की तीली उनकी साडी पर गिर जाने के कारण बुरी तरह से जल गई थी।
उपचार के लिए उन्हें निजि अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह बुरी तरह से जल जाने के कारण उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूशीला देवी मुलत: राजस्थान के बिकानेर की निवासी थी। उनके दो बेटे कपड़ा व्यापारी है। उनकी एक बेटी भी है। घटना के सिलसिले में खटोदरा पुलिस ने जांच शुरू की है।
भटार के किशोरी की रहस्यमय मौत!
न्यू सिविल से प्राप्त विवरण के अनुसार, भटार रोड पर रतनदीप सोसाइटी के निवासी महेन्द्रभाई जावले की 14 वर्षीय बेटी हर्षदा आज सुबह घर पर बेहोश हो गई। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हर्षदा भटार के स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगाँव की रहने वाली थी। उसके पिता नौकरी करते है। उसकी एक बहन है।खटोदरा पुलिस ने इस संबंध में एक जांच शुरू की है।