सूरत सहित गुजरात के लोगों को इस साल गर्मी के मौसम में तेज गर्मी के लिए रहना होगा। बदलते मौसम के बीच इस साल सूरत सहित दक्षिण गुजरात के लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना होगा। इस साल सामान्य गर्मी की अपेक्षा 2 डिग्री तक तापमान अधिक गर्म रहने की आगाही व्यक्त की जा रही है।
सामान्य तौर पर सबसे अधिक गर्मी अप्रैल और मई महीने में रहती है। जिसमें की सूरत शहर का तापमान 42 से 43 डिग्री पर पहुंच जाता है। हवामान शास्त्रियों के अनुसार इस साल सूरत में तापमान का पारा 43 डिग्री को पार कर जाएगा ऐसी आशंका है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार उत्तर भारत मध्य प्रदेश सहित में इस बार गर्मी ज्यादा रहेगी।
हरियाणा में तो फरवरी महीने से ही चिलचिलाती गर्मी शुरू हो गई है। सूरत सहित गुजरात में राजस्थान की ओर से बहने वाले गर्म पवन यानि की लू के कारण अधिक गर्मी महसूस की जाती है। फिलहाल दक्षिण गुजरात में अरब सागर की ओर से दक्षिण पूर्व समुद्री पवनों के कारण तापमान सामान्य है। उत्तर दिशा से बहने वाले हवा का जोर बढ़ने से महत्तम और लघुत्तम दोनों ही तापमान बढ़ जाएंगे।
फिलहाल राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई है।हवामान विभाग के अनुसार इस बार सूरत शहर के लोगों को 43 डिग्री का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन की शिकायत बढ़ जाती है।
ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए साथ ही मौसमी फलों का भी सेवन करना चाहिए और जूस पीने से भी डिहाइड्रेशन की शिकायत कम होती है। सूरत शहर में मार्च महीने में औसतन 41 डिग्री महत्तम तापमान दर्ज किया जाता है जबकि, अप्रैल में 43 डिग्री और मई में 44 डिग्री तक का तापमान औसतन महत्तम दर्ज किया जाता है।