देश का सबसे बड़ा 2500 करोड़ का ड्रग्स का जत्था पकडाया!

देश में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग सिंडिकेट दिल्ली से पकड़ा गया है।
अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद भारत में कितने बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ का कारोबार चलता है यह चर्चा में आया था। इसके बाद देश के कई हिस्सों में छापा मारकर बड़े पैमाने पर ड्रग्स ज़ब्त किया गया।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को 2500 करोड़ रुपये का करीब 350 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है.पुलिस के मुताबिक छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन हरियाणा और एक दिल्ली से है।पुलिस को शक है कि इस ड्रग सिंडिकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं और इस मामले में अन्य की गिरफ्तारी की भी संभावना हैं।

भारत में नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ा है। नतीजतन, ड्रग माफिया भी विभिन्न सीमाओं से भारत में दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। हाल ही में, सीमा शुल्क विभाग को नवी मुंबई के बंदरगाह से बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं।

हालांकि दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां भी चौंक उठा हैं.नशीले पदार्थ कहां से आए और कैसे बेचे गए, इसकी जांच की जा रही है। बीते दिनों सूरत और मुंबई में भी बड़े पैमाने पर ड्रग्स पकडाया था।

आदित्य ठाकरे ने तोडा मौन, बोले सुशांत की मौत से कोई लेना देना नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आख़िर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उध्धव ठाकरे के पुत्र और मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपना मौन तोड़ दिया। उन्होने सोशल मीडिया पर चल रहे हैं उनके ख़िलाफ़ आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह किसी की मौत पर राजनीति खेली जा रही है।


आदित्य ठाकरे ने अपने एक बयान में कहा कि लोग व्यक्तिगत तौर पर मुझ पर और मेरे परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मेरे बीच कोई लेना देना नहीं है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया में सुशांत सिंह की मौत के चलते सोशल मीडिया में आदित्य ठाकरे को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

जिसके चलते देर शाम आदित्य ठाकरे ने अपना मौन तोडा है। इससे पहले सोमवार को बिहार के आइपीएस अधिकारी को मुम्बई में क्वारंटाइन किए जाने के बाद से सुशात सिंह राजपुत की मौत का मामला और सुर्ख़ियों में छा गया है। बिहार पुलिस भी इस मामले की जाँच कर रही है।

दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना की जाँच CBI से कराने के लिए भी केंद्र सरकार से सिफ़ारिश की है। सुशांत सिंह के मामले में रोज़ रोज़ नए नए मोड़ आ रहे हैं। इसके कारण यह मामला और और और और पकड़ता जा रहा है।हालाँकि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सवालों का खंडन करते हुए कहा है कि होता है फ्रैंक की मौत की जाँचसही दिशा में जा रही है।


अभिनेत्री कंगना राणावत ने आदित्य ठाकरे के मौन तोड़ने के बाद ट्वीट कर उनसे चार सवालों के जवाब माँगे है।

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के जाँच सीबीआई करेगी?

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत का मामला अब दो राज्यों के बीच विवाद का मामला बन चुका है। बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस बाद नहीं देने का आरोप लगाने के बाद बात आगे बढ़ रही है। अब तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केन्द्र सरकार से सीबीआई जाँच के लिए सिफ़ारिश कर दी है।

बिहार सरकार के इस फ़ैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार की शासक पक्ष की शिवसेना पार्टी भड़क गयी है। शिवसेना के प्रवक्ता के नेता संजय राऊत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के कारण ऐसा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

चुनाव के कारण नीतीश इस घटना को इतना महत्व दे रहे हैं। चुनाव के बाद वह यह भी नहीं जानना चाहेंगे कि सुशांत का परिवार कहाँ रहता है और क्या कर रहा है। राउत ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत की घटना की जाँच मुंबई पुलिस कर रही है। बिहार की पुलिस बिहार के मुंबई में सुशांत सिंह की मौत की घटना की जानकारी ले सकती है।

यदिमुंबई पुलिस के समांतर बिहार पुलिस जाँच करेगी तो यह मुंबंई पुलिस पर अत्याचार होगा। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सुशांत सिंह के पिता केके सिंह की ओर से मंज़ूरी ली गई है। सुशांत सिंह के बारे में CBI जाँच की माँग की जाएगी।

नीतीश कुमार ने कुमार ने कहा कि डीजीपी से उनकी बात हुई है। अभिनेता के पिता ने सहमति दी है। सीबीआई जाँच की माँग के लिए औपचारिकता पूरी कर केन्द्र सरकार को भेज दी जाएगी।

सुशांत सिहं मामला, बिहार डीजीपी नें मुंबई पुलिस से पूछे यह सवाल,

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत का मामला आप दो राज्यों के बीच टकराव का मामला बनता नजर आ रहा है। सोमवार को बिहार के आइपीएस के मुंबई में बीएमसी ने क्वारंटाइन करने के बाद से बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

बिहार के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने इस मुद्दे पर मुंबई पुलिस की जांच पर निराशा व्यक्त करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इतने दिनों से जांच कर रही है लेकिन सुशांत के पिता ने इसके पहले जब अपने बेटे की जान खतरे में होने की जानकारी दी थी और जिन संदिग्धों के नाम बताए थे उन लोगों का की जांच की या नही?

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह के अकाउंट में 50 करोड़ रुपए से अधिक बीते 4 साल मे निकाल लिए गए। इसके बारे में मुंबई पुलिस ने क्या जांच की यह रकम किस की इजाजत निकाली गई? इसके अलावा सुशांत के अकाउंट में बीते 1 साल में 17 करोड रुपए जमा हुए वह 15 करोड़ निकाले गए इस बारे में भी पूरी जांच होनी चाहिए।


मुंबई पुलिस इसमें क्या जांच की है? बिहार के डीजीपी ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के लिए जब उनके आईपीएस अधिकारी मुंबई पहुंचे तो उनसे एक अधिकारी ने वह कहां रूके है यह पूछा और उन्हें रात के 11 बजे क्वारंटाइन के नाम पर होम अरेस्ट किया गया है। सिर्फ उन्हीं को होम क्वारेंटाइन करने का क्या मतलब है?

उनके सिवा अन्य अधिकारी भी गए थे। इसके अलावा बिहार डीजीपी का कहना था कि बिहार पुलिस ने 7 दिन से मुंबई में जांच कर रही है। तब अचानक सोमवार को मुंबई पुलिस यह कहती है कि बिहार पुलिस को जांच करने का कोई अधिकार नहीं है।

इससे क्या साबित होता है? हालाकि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का कहना है कि सुशांतसिंह आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से आगे बढ़ रही है हमारी जांच बिल्कुल सही रास्ते पर जा रही है।

सुशांत सिंह मामले की जांच करने पहुंचे पटना एसपी को मुंबई में किया क्वोरन्टाइन,

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच चल रहा मतभेद खुलकर सामने आने लगा है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी रात को क्वारंटाइन कर दिया। जिसके चलते मामला और विवादित हो गया है। दरअसल बिहार पुलिस शुरू से ही

इस मामले में मुंबई पुलिस के रवैए से विचलित है। बिहार पुलिस के आईपीएस विनय तिवारी सुशांत सिंह की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए हैं। बताया जा रहा है कि तिवारी को मुंबई में आईपीएस मैस में रहने के लिए जगह भी नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने निजी तौर पर अपने रहने की व्यवस्था की है। इसके बाद बीएमसी के अधिकारियों ने उनसे उनके निवास स्थान की जानकारी ली और क्वॉरेंटाइन कर दिया।

हालांकि बीएमसी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि पटना पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को नियम के अनुसार घरेलू आगमन के वर्तमान गाइड लाइन के अनुसार क्वारन्टाइन किया गया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने देर रात ट्वीट करके बताया कि मौत की जांच करने के लिए बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने हेतु आईपीएस विनय तिवारी मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मैस में जगह नहीं दी गई।

इस बीच बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि जब बीएमसी ने पटना ऐसा किया तो स्वाभाविक है कि महाराष्ट्र सरकार इस में सहमति होगी। मुंबई पुलिस जांच में सहयोग नहीं दे रही है। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह  के केस की जांच को गलत दिशा में ले जा रही थी। जब से बिहार पुलिस ने इस मामले को लिया है तब से वह जांच की सही दिशा में ले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सुशांत की आत्महत्या के 50 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक यह मामला किसी एक दिशा में जाता हुआ नहीं दिखाई दे रहा।

अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या की अगली रात राजनेता के पुत्र से हुई थी बहस?

अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुँचता नज़र आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता सुशांत सिंह ने जिस दिन आत्महत्या की उसकी अगली रात को उनके निवासस्थान पर अपार्टमेंट में आयोजित पार्टी में एक बड़े राजनेता के पुत्र भी उपस्थित थे।

इनके साथ सुशांत सिंह की बहस हो गई। ऐसा बताया जा रहा है। हालाँकि सुशांत सिंह के नौकर का कहना है कि कोई पार्टी नहीं हुई थी लेकिन, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह और राजनेता के पुत्र के बीच बड़ी उग्र बोला चालू हो गई थी। उसके बाद से ही सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस राजनेता के पुत्र को बचाने की कोशिश कर रही है।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के क़रीबी लोगों ने भी इस अपार्टमेंट में रात को पार्टी होने की बात को समर्थन दिया है। हालाँकि पार्टी आर आत्महत्या के बीच का संबंध है या नहीं यह पता नहीं चल सका है। लेकिन अब सुशांत सिंह के आत्महत्या केमामले में यह गाड़ी भी जुड़ गई है।

ईडी डिपार्टमेंट ने भी शुरू की जाँच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में तेजी से जांच अब आगे बढ़ रही है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उसके भाई सभी के सामने केस दाखिल किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दाखिल किया है। उनसे जुड़े सभी साक्ष्यों के निवेदन लिए जा रहे हैं।

ईडी ने सुशांत सिंह के पिता ने के के सिंह के कहने पर यह केस दाखिल किया है इसमें उन्होंने दावा किया है कि तुषार के अकाउंट में 170000000 थे जिसमें कि 150000000 का ट्रांजैक्शन हुआ है। सुशांत की आत्महत्या के बारे में एक दिन पहले ही ईडी ने पटना पुलिस से एफ आई आर की एक कॉपी ली थी।

ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की जांच कर रही है। ईडी को शक है कि सुशांत सिंह के रुपए का दुरुपयोग किया गया है।
सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए मई- 2019 में सुशांत सिंह से दोस्ती बढ़ाई थी।

इसके अलावा ईडी यह भी जांच करेगी कि किसी ने सुशांत सिंह के रुपयों का उपयोग काले धन को व्हाइट करने में तो नहीं किया था।बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के पिता ने केस दाखिल कराने के बाद इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह की जांच में आया नया मोड, खुल रही अब परतें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में तेजी से जांच अब आगे बढ़ रही है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उसके भाई सभी के सामने केस दाखिल किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दाखिल किया है। उनसे जुड़े सभी साक्ष्यों के निवेदन लिए जा रहे हैं।

ईडी ने सुशांत सिंह के पिता ने के के सिंह के कहने पर यह केस दाखिल किया है इसमें उन्होंने दावा किया है कि तुषार के अकाउंट में 170000000 थे जिसमें कि 150000000 का ट्रांजैक्शन हुआ है। सुशांत की आत्महत्या के बारे में एक दिन पहले ही ईडी ने पटना पुलिस से एफ आई आर की एक कॉपी ली थी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की जांच कर रही है। ईडी को शक है कि सुशांत सिंह के रुपए का दुरुपयोग किया गया है।

सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए मई- 2019 में सुशांत सिंह से दोस्ती बढ़ाई थी। इसके अलावा ईडी यह भी जांच करेगी कि किसी ने सुशांत सिंह के रुपयों का उपयोग काले धन को व्हाइट करने में तो नहीं किया था।बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के पिता ने केस दाखिल कराने के बाद इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती पर अब सवाल उठने लगे हैं।सुशांत के नजदीकी मित्र महेश शेट्टी ने यह बताया कि बिहार पुलिस उन्हें प्राइम विटनेस बनाना चाह रही है। महेश ने बताया कि सुशांत के पिता के साथ बात करने की सलाह दी थी लेकिन सुशांत ने ना कह दिया कि रिया उसे बात नहीं करने देगी और वह बार-बार उनका मोबाइल चेक करती है। सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस ने महेश के खुलासे के बाद उसे प्राइम विटनेस बनाने का तैयारी की है।

सलमान,आमिर और शाहरुख़ की संपत्ति की जाँच होनी चाहिए: स्वामी

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह के आत्महत्या का मामला आगे बढ़ते हुए राजनीति तक पहुंचा है। सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में भाजप के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने की सीबीआई जांच की मांग की है। सुशांत सिंह की मौत के बाद से बॉलीवुड में भाई भतीजावाद का विवाद उछला है और कई अभिनेताओं की बड़ी निंदा हो रही है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड के तीनों खान तार आमिर शाहरुख और सलमान सुशांत सिंह की मौत के बारे में चुप क्यों हैं। इन तीनों अभिनेताओं ने दुबई में की प्रॉपर्टी की खरीद की जांच होनी चाहिए।

उन्हें दुबई में प्रॉपर्टी किसने गिफ्ट में दी है और उन्होंने किस तरह से खरीद की है इसकी जांच जरूरी है। इसकी जांच ईडी और सीबीआई की ओर से करनी चाहिए। क्या यह तीनों कानून से परे हैं ?

आपको बता दें कि इसके पहले स्वामी ने कहा था कि जो कह रही है कि यह मामला आत्महत्या का है यह स्वीकार कर लिया जाए या तो सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया इस विषय की जांच होनी चाहिए उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में अब तक पुलिस ने 34 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

सुशांत सिंह की मौत के बाद से बॉलीवुड में भाई भतीजावाद का विवाद उछला है और कई अभिनेताओं की बड़ी निंदा हो रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह ने की आत्महत्या!!!


बॉलीवुड के नए उभरते सितारे सुशांत सिंह ने रविवार की दोपहर को आत्महत्या करने की जानकारी सामने आ रही है। सुशांत सिंह की आत्महत्या की जानकारी सामने आते ही बॉलीवुड पर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा हो। बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों ने सुशांत सिंह के घर पर पहुंचने लगे। कई बड़े कलाकारों ने ट्विटर के माध्यम से अपना दुख कहा।

बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा कि नहीं रहे सुशांत सिंह अपने शब्दों को अपने दुख बयां नहीं कर सकता। सुशांत सिंह की मौत की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। अभी तक मौत की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।


सुशांत सिंह ने किस कारण मौत को गले लगाया? मानसिक तनाव में थे या बीते दिनों की समस्या से जूझ रहे थे? इन सभी चीजों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।

सुशांत सिंह 34 वर्ष के थे। उनकी कई फिल्में बॉलीवुड में यादगार रहेगी। धोनी की बायोपिक फिल्म एम एस धोनी में उनके किरदार को सभी लोगों ने सराहा। इसके अलावा पीके मूवी में भी उनका रोल शानदार रहा। सुशांत सिंह बिहार के पूनियाँ के रहने वाले थे। फिलहाल कई मूवी में वह लीड रोल कर रहे थे।

कई कलाकारों ने इस मौके को बहुत आघात जनक बताया।बांद्रा स्थित उनके घर में भाई के बांद्रा में स्थित उनके घर में उनकी लाश मिली अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मैं उनकी मौत की घटना से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत पवित्र रिश्ता टीवी सिरियल से की थी।