तमिलनाडु के कोइम्बतुर की 39 साल की विवाहिता सोमानारु बस स्टेंड के पास अपना खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पति होने के बावजूद उसे एक शख़्स से प्यार हो गया जिसने कि उसे कहीं की नहीं छोड़ा अंत में विवाहिता को आत्महत्या कर ली। केस में पुलिस ने महिला के प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर चलाने वाली विवाहिता 41 साल के वी मुथुपंडी के प्यार में पड़ गई थी।

वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था और दो साल से अपनी पत्नी और बच्चों से अलग था। दिसंबर महीने में विवाहिता का परियय मुथुपंडी के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे। दोनों मोबाईल पर देर तक पता नहीं क्या बातें करते थे! दोनों ने भागने का एक प्लान बनाया। गत मंगलवार को विवाहिता गंगादेवी ने ब्यूटीपार्लर बुलाकर अपने सारे गहने अपने प्रेमी को दे दिये थे। गहने मिलने के बाद मुथुपंडी ने विवाहिता को साड़ी से बांध दिया और उसका मुंह बंद कर बांध दिया।


पुलिस ने बताया कि 39 साल की गंगादेवी जब ब्यूटीपार्लर से वापिस नहीं आई तो उसके पति ब्यूटीपार्लर गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी जमीन पर बेहोश थी। जब वह होश में आया तो गंगादेवी ने बताया कि तीन लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसके गहने लूट लिए थे। गंगादेवी ने बदनामी के डर से पुलिस शिकायत से इन्कार किया, लेकिन पति श्रीनिवासन दूसरे दिन करुमथमपट्टी पुलिस स्टेशन लेकर गया। चोरी पकड़ी ना जाए इसलिए गंगादेवी ने पुलिस स्टेशन में भी झूठ बोला।

शिकायत लिखवाकर पुलिस ने जांच के लिए पुलिस की एक टीम को ब्यूटीपार्लर भेजा और सीसीटीवी फुटेज लाने के लिए कहा। इसके बाद परिणीता और उसका पति घर चले गए। हालांकि इसके बाद जब घर में कोई नहीं था तब गंगादेवी ने अपनी जान दे दी। गंगादेवी के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू की। जिसमें पुलिस को पता चला की गंगादेवी और मुथुपंडी आपस में एकदूसरे के साथ काफी देर तक बात करते थे।


पुलिस ने जब मुथुपंडी को ट्रेस किया तो उसका लोकेशन नीलगिरी जिले के उधगमंडल से मिल आया था। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि मुथुपंडी और गंगादेवी के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि जब गंगादेवी पुलिस स्टेशन आई तो उसका भांडा फुट न जाये इसलिए उसने झूठ बोला। पर फिर भी उसे डर लग रहा था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।