महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के वाणीविहार गांव के प्रेमी युगल सात दिन पहले घर से भाग गए थे। दोनो का प्यार समाज को मंजूर नही होगा इस डर के मारे दोनो ने कुकरमुंडा गांव की सीमा में तापी नदी के कविठा पुल पर मोटर साइकिल खड़ी कर युवक और एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। यह जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम वहां पहुंच गई है और दोनो को ढूढने का प्रयास किया जा रहा है। हालाकि अभी दोनो नहीं मिले।
महाराष्ट्र के नादुरबार जिले के अक्कलकुवा तालुका के वाणी विहिर गांव के गुरुदत्त भाई राजसिंहभाई पड़वी और उस गांव की तनश्रीबेन गोस्वामी के बीच प्रेम था। दोनो लंबे समय से एक दूसरे के प्रेम में थे, लेकिन दोनो के परिवारवालो के यह मंजूर नही होने का भय प्रेमियों को सता रहा था।
इसलिए दोनों ने घर छोड़कर चले जाने का फैसला किया। इस फैसले के अनुरूप दोनो सात दिन पहले घर छोडकर निकल आए। उसके बाद दोनो को शायद इज्जत जाने का पछतावा होने के कारण दोनो ने तापी नदी में आत्महत्या कर ली। दोनो ने शुक्रवार को सबेरे तापी नदी में कूदकर जान दे दी। इस बारे में आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दोनो की टीम घटना स्थल पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।