राजस्थान के भीलवाड़ा के कपड़ा व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिवारजनों से जांच पड़ताल शुरू की है। जल्द ही आत्महत्या का कारणो का पता चलेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा में रहने वाले प्रकाशचंद पोरखना ने बुधवार दोपहर को होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर परिजनों को फोन करने इसकी जानकारी दी।
यह सुनकर व्यथित परिजनों ने कोटा में प्रकाशचंद के रिश्तेदार विजय गोयल को इसकी जानकारी दी। उसकी सूचना पर पुलिस ने प्रकाशचंद के मोबाइल की लोकेशन तलाशी तो कोटा में था। विजय गोयल ने बताया कि प्रकाशचंद बुधवार दोपहर ढाई बजे कोटा पहुंचे और होटल में रूके थे। वे अक्सर व्यापार के सिलसिले में कोटा आया करते थे।
जानकारी मिलने के बाद घरवालों ने उन्हें नयापुरा के आसपास के होटलों में ढूंढ रहे थे। दो घंटे के बाद होटल गोकुल में उनके ठहरने का पता चला। होटल जाकर देख तो उनका कमरा अन्दर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वे अंदर अचेत मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने उनके पारिवार से पूछताछ शुरू की है।