आज,उत्तम त्रिपुष्कर योग: धन, मकान, आभूषण पाने का उत्तम दिन!


आज प्रातः काल से लेकर 10:50 तक प्रातः त्रिपुष्कर योग बन रहा है। यह योग घर,वाहन व आभूषण आदि की खरीदी के लिए अत्यंत उत्तम योग है।
माना जाता है कि इस योग में जो भी कार्य किया जाता है वह अपना 3 गुना फल देता है या तीन बार होता है।

अतः कोशिश यही करें कि आज के दिन कोई बुरा या क्रूर कार्य ना करें।
आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदाई होती है। अतः लक्ष्मी माता के सामने घी का दीपक जलाकर कोई भी लक्ष्मी मंत्र जपने पर धन मकान एवं आभूषण की प्राप्ति होती है।
लक्ष्मी माता के जप हेतु एक विशेष मंत्र यहां पर दिया जा रहा है-
ऊं श्रीं ह्लीं क्लीं कमल वासिन्यै स्वाहा

आज के दिन के संबंध में विशेष

आज पूरे दिन उत्तर दिशा की यात्रा ना करें क्योंकि आज उत्तर का दिशाशूल है।
दोपहर 1:33 कर पूर्व की दिशा के लिए भी यात्रा करना आज के नक्षत्र के अनुसार वर्जित है।आज के दिन भगवान बलराम जी की रथ यात्रा जगन्नाथ जी में शुरू होगी।

23 जून सन 2020 दिन मंगलवार का पंचांग विवरण।
मांस सौर पंचांग अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष।
मांस चंद्र पंचांग अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि स्थानीय पंचांग अनुसार द्वितिया दोपहर 11:20 पर्यंत।
तिथि काशी पंचांग अनुसार द्वितिया प्रातः 10:57 पर्यंत।
वार मंगलवार नक्षत्र पुनर्वसु दोपहर 1:33 तक तदुपरांत पुष्य
योग व्याघात योग प्रातः 9:08 तक तदुपरांत हर्षण
करण गर करण प्रातः 10:15 तक तदुपरांत विष्टि ।
स्थानीय सूर्योदय 6:01 53 सेकंड तक
स्थानीय सूर्यास्त 19:19 7 सेकंड तक
काशी का सूर्योदय 5:13
काशी का सूर्यास्त 6:47
स्थानीय पंचांग अनुसार प्रातः 5:30 की ग्रह स्थिति।
सूर्य मिथुन में
चंद्रमा मिथुन में
मंगल मीन में
बुध मीन में वक्री एवं अस्त।
बृहस्पति मकर में वक्री
शनि मकर में वक्री
राहु मिथुन में वक्री
केतु घर में वक्री।