कोरोना के संक्रमण की चपेट में कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद भी गया है। दाउद को कोरोना होने की जानकारी के बाद उसके गार्ड और उसके यहां के अन्य स्टाफ आदि को क्वारेन्टाइन कर दिया गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार दाउद की पत्नी महेजबीन को भी कोरोना है। उसकी पत्नी को सैन्य अस्पताल में दाखिल किया गया है। पाकिस्तान मे लॉकडाउन होने के बाद भी कोरोना के मामले शुरू से ही ज्यादा आ रहे थे। कराची में कोरोना के केस बड़ी संख्या में दर्ज हुए हैं।
दाउद और उसकी पत्नी को कोरोना होने के बाद वहां का स्थानीय प्रशासन उनकी उपचार व्यवस्था में जुटा है। फिलहाल पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है।
हाथ में सेनेटाइजर और मुँह पर मास्क लगाकर वट सावित्री की पूजा
कोरोना बिमारी ने लोगों की जीवन शैली बदल दी है ।लोगों को इसी नई जीवनशैली के साथ जीना पड़ेगां कोरोना के कारण अब तो ना ही शादी ब्याह में भीड़ लग सकती है ना ही किसी धार्मिक आयोजन में। कोरोना के कारण लोगों को अपनी जीवनशैली बदल लेनी पड़ेगी।
शुक्रवार को सुहागन औरतों के लिए वट सावित्री का व्रत मनाया गया।इस व्रत को सुहागन औरतों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया।हिंदू धर्म के अनुसार सुहागन औरतों के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत मायने रखता है।अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं पूजा करती हैं।
आज भी महिलाओं ने व्रत किया वट सावित्री के दिन वट के पेड़ के चारों ओर महिलाएं प्रदिक्षणा कर पूजा की। इस मौके पर महिलाओं की बड़ी भीड़ रही। कोरोना के संभावित को देखते हुए महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस रखते हुए और मास्क पहनकर इस व्रत को मनाया।
कई महिलाओं ने तो भीड़ की आशंका देखते हुए सोसाइटी में पूजा करना उचित समझा घर के समीप ही पेड़ पर पूजा की। पूजा कराने वाले पंडित के हाथ में भी सैनिटाइजर जीवन शैली के अनुसार लोगों पर रहना पड़ेगा और पूजा-पाठ भी करनी पड़ेगी।